Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Kisan Aandolan: किसानों ने आंदोलन का मन बनाया, 25 नवंबर को महापंचायत

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा आश्वासन देकर बार-बार धरने समाप्त कराए जाने के बाद, इस बार किसानों ने तय कर लिया है कि बिना ठोस निर्णय के वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। उनकी प्रमुख मांगों के समर्थन में दस से अधिक किसान संगठन एकजुट हो गए हैं और संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में 25 नवंबर को प्राधिकरण पर महापंचायत का आयोजन होगा। पंचायत में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए गांव-गांव में संपर्क कर किसानों से वार्ता की जा रही है। किसानों का कहना है कि इस बार संघर्ष आर-पार की लड़ाई में बदल जाएगा।

भारतीय किसान यूनियन के मीडिया प्रवक्ता सुनील प्रधान ने बताया कि इस बार आंदोलन दो प्रमुख मांगों पर केंद्रित होगा। पहली मांग है कि जिन किसानों की जमीन का अधिग्रहण हुआ है, उन्हें दस प्रतिशत का विकसित भूखंड दिया जाए। दूसरी मांग है कि 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून में आवश्यक बदलाव किए जाएं। महापंचायत के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन ने उस्मानपुर, मिलक और सक्का गांव में बैठकें आयोजित कीं, जहां बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने महापंचायत को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है।