Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में फ्लैट से अवैध गांजे की खेती का भंडाफोड़, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

top-news

गौतमबुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा से चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक फ्लैट में उन्नत तकनीक का इस्तेमाल कर गांजे की खेती की जा रही थी। पुलिस ने ग्रेटर नोएडा की पार्श्वनाथ सोसाइटी के बीटा-2, इकोटेक-1 क्षेत्र में स्थित टावर नंबर 5 के फ्लैट नंबर 1001 में अवैध रूप से गांजे की खेती का खुलासा किया है। नारकोटिक्स कंट्रोल पुलिस की टीम ने इस मामले में मुख्य आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है, जो अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग कर फ्लैट में गांजे की खेती कर रहा था। आरोपी डार्क वेब के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर गांजे की सप्लाई कर रहा था, जिससे पुलिस की नजरों से बचता आ रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने फ्लैट से गांजे के कई पौधे और खेती में इस्तेमाल किए जा रहे आधुनिक उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, राहुल इस अवैध खेती से बड़ी मात्रा में काले धन की कमाई कर रहा था। इस मामले की जांच के दौरान, पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या अन्य लोग भी इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस प्रकार की उन्नत तकनीक से गांजे की खेती का मामला पहली बार सामने आया है।