Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

छात्रों के बेहतर भविष्य की राह खोलेगा भारत शिक्षा एक्सपो 2024: सीईओ एनजी रवि कुमार

top-news

  • सीईओ एनजी रवि कुमार ने बैठक कर तैयारियों के बारे में ली जानकारी
  • भारत शिक्षा एक्सपो में हैकथॉन, आइडियाथॉन, क्विज प्रतियोगिता भी होगी

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

शिक्षा के विश्वगुरु के रूप में भारत की भूमिका को रेखांकित करने के लिए आगामी 11 से 13 नवंबर 2024 को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में भारत षिक्षा एक्सपो 2024 का आयोजन किया जा रहा है। इसकी तैयारियों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने भारत षिक्षा एक्सपो के आयोजन की कोर कमेटी व एक्सपो मार्ट के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें प्राधिकरण की तरफ से एसीईओ प्रेरणा सिंह, श्रीलक्ष्मी वीएस व अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।

बैठक में सीईओ ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और इंडिया एक्सपो मार्ट के संयुक्त प्रयास से आयोजित होने वाला यह एक्सपो असीमित शैक्षिक अवसरों का पता लगाने और सामूहिक रूप से काम करने के लिए एक मंच तैयार करेगा। यह एक्सपो भविष्य की पीढ़ी के लिए शिक्षा कैसी हो इसकी कल्पना करने के लिए शिक्षकों, छात्रों और शैक्षणिक नीति निर्माताओं को एक साझा मंच प्रदान करेगा। ग्रेटर नोएडा का नॉलेज पार्क शिक्षा के हब के रूप में उभर रहा है। यहां इनोवेशन और शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए भरपूर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कोशिश है कि नॉलेज पार्क में आधुनिक तकनीकों के जरिए छात्रों को विस्वस्तरीय षिक्षा प्राप्त हो सके। एनजी रवि कुमार ने कहा कि भारत शिक्षा एक्सपो 2024 का प्रारूप इस तरह से डिजाइन किया गया है कि शिक्षा क्षेत्र का संपूर्ण स्पेक्ट्रम प्रदर्शित हो सके। इससे स्वदेशी प्रतिभाओं का पता लगाने में मदद मिलेगी। साथ ही कॉर्पोरेट ब्रांडिंग के लिए भी मंच प्राप्त होगा। सीईओ ने कहा कि भारत शिक्षा एक्सपो-2024 का लक्ष्य शिक्षा में बदलाव के लिए भारत को अग्रणी स्थान पर लाना है। इसके जरिए इनोवेशन, उद्यमिता और सहयोग की संस्कृति को बढ़ावा देने और विश्व बाजार की उभरती मांगों को देखते हुए छात्रों को तैयार करना है। उन्होंने बताया कि वर्कषॉप, राउंड टेबल डिस्कसन, इंटरैक्टिव लैब आदि से शिक्षा के क्षेत्र में और निखार आएगा। भारत शिक्षा एक्सपो में स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय तक, हर स्तर पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। सीईओ ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए, प्रतियोगी परीक्षा, कोचिंग केंद्र जोन बनाए जाएंगे। एक्सपो में शिक्षा के हर पहलू पर फोकस किया जाएगा। एनजी रवि कुमार ने बतया कि भारत शिक्षा एक्सपो में हैकथॉन, आइडियाथॉन, सक्सेस स्टोरीज, क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारी चल रही है। इस एक्सपो में एक लाख दर्शकों के आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *