Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ग्रेटर नोएडा में छठ महापर्व के लिए तैयार घाट, व्रती देंगे सूर्य को अ

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

आस्था का महापर्व छठ के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर में 23 स्थानों पर बने घाटों को पूरी तरह तैयार कर दिया है। व्रती गुरुवार को डूबते और शुक्रवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे। छठ महापर्व के इस अवसर पर प्राधिकरण द्वारा सभी घाटों की मरम्मत, साफ-सफाई और रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सभी वर्क सर्किल प्रभारियों को कृत्रिम तालाबों की देखरेख के निर्देश दिए थे, जिसके तहत आईईसी कॉलेज, कुलेसरा हिंडन पुल, चेरी काउंटी सहित अन्य क्षेत्रों में तालाब तैयार किए गए हैं।

ओएसडी अभिषेक पाठक ने बताया कि सभी आवश्यक सुविधाओं का इंतजाम पूरा हो चुका है ताकि व्रती सुरक्षित और सुविधाजनक रूप से पूजा कर सकें। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा घाटों की तैयारी के साथ ही छठ महापर्व की आस्था को पूर्ण समर्थन प्रदान किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *