Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

World: डोनाल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक जीत, अमेरिका को फिर से मजबूत बनाने का वादा

top-news

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप ने निर्णायक बढ़त हासिल की है और अपनी जीत के बाद समर्थकों को संबोधित किया। फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच कन्वेंशन सेंटर में ट्रंप ने कहा, “यह जीत अविश्वसनीय और ऐतिहासिक है। हम अमेरिका की भलाई के लिए काम करेंगे।” उन्होंने अमेरिकी जनता का धन्यवाद करते हुए इसे एक महान राजनीतिक जीत बताया और कहा कि “हमने इतिहास रच दिया है।”

ट्रंप ने 267 इलेक्टोरल कॉलेज वोटों के साथ जीत के करीब पहुंचने पर कहा, “यह सबसे बड़ा राजनीतिक आंदोलन था, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया।” उन्होंने अपने समर्थकों से वादा किया कि वह हर दिन उनके लिए लड़ेंगे और देश को फिर से मजबूत करेंगे। ट्रंप ने अपने परिवार और चुनाव अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं का भी आभार जताया। साथ ही, अरबपति एलन मस्क का धन्यवाद करते हुए, उनकी मदद से नॉर्थ कैरोलाइना में रिपब्लिकन पार्टी की जीत का उल्लेख किया। ट्रंप ने आगे कहा कि “अमेरिका को फिर से स्वर्णिम काल मिलेगा, अवैध आव्रजन को रोका जाएगा और टैक्स में कटौती की जाएगी।”