Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार

विराट कोहली के 36वें जन्मदिन पर अनुष्का शर्मा ने दी स्पेशल बधाई, शेयर किया खूबसूरत पोस्ट

top-news

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज 36 वर्ष के हो गए हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर से उन्हें बधाई संदेश मिल रहे हैं। उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी इंस्टाग्राम पर एक स्पेशल पोस्ट के जरिए विराट को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

अनुष्का ने अपनी पोस्ट में विराट के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की, जिसमें विराट अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में कोहली के चेहरे पर सुकून और प्यार की झलक दिख रही है, जो यह दर्शाती है कि विराट एक बेहद पारिवारिक व्यक्ति हैं। अनुष्का ने इस पोस्ट में कोई कैप्शन नहीं लिखा, लेकिन तस्वीर से ही उनकी भावनाएं साफ झलक रही हैं। इस विशेष पोस्ट के माध्यम से अनुष्का ने अपने बच्चों की तरफ से भी विराट को जन्मदिन की बधाई दी।

विराट और अनुष्का की प्रेम कहानी भी बहुत रोमांटिक रही है। दोनों की मुलाकात पहली बार एक विज्ञापन के सेट पर हुई थी, और इसके बाद दोस्ती, फिर डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ। 2014 में विराट ने एक मैच के दौरान अपनी शतक पूरी करने के बाद अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया था, जो उनके रिश्ते को एक नया मोड़ दे गया।विराट और अनुष्का ने 2017 में इटली में एक निजी समारोह में शादी की। उनके घर 2021 में बेटी वामिका और 2024 में बेटे अकाय का जन्म हुआ। इस वक्त वे अपने परिवार के साथ लंदन में रह रहे हैं और क्रिकेट के लिए समय-समय पर भारत लौटते हैं।