Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: ईद की नमाज से लौट रही चार साल की बच्ची कार की चपेट में आई!

top-news

Greater Noida: शनिवार को ईद-उल-अजहा की नमाज के बाद बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर छिड़ौली गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नमाज अदा कर लौट रहे उपनिरीक्षक की कार के नीचे आकर चार साल की मासूम बच्ची इल्फा गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना उस समय हुई जब उपनिरीक्षक अपनी कार से वापस लौट रहे थे और अचानक इल्फा उनकी गाड़ी के सामने आ गई।

Greater Noida: बच्ची को अस्पताल में कराया गया भर्ती 

हादसे के तुरंत बाद उपनिरीक्षक ने अपनी गाड़ी रोक दी और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। थोड़ी ही देर में इल्फा के परिजन भी वहां पहुंच गए। घायल बच्ची को तत्काल उपचार के लिए मोहन स्वरूप अस्पताल, जीटी रोड ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बच्ची को निगरानी में रखा है। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है लेकिन डॉक्टर लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

एडिशनल डीसीपी खुद पहुँचे अस्पताल 

बता दे कि Greater Noida में हुए इस घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल डीसीपी खुद अस्पताल पहुंचे और बच्ची के परिजनों से बातचीत कर हालात की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि अभी तक बच्ची के परिजनों ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और परिजनों से बात करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह हादसा ईद के त्योहार की खुशी को गम में बदल गया और पूरे गांव में मातम सा माहौल बन गया है।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

यूपी के DGP राजीव कृष्ण का कड़ा संदेश ‘मीडिया संग लापरवाही पर होगी कार्रवाई’

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के भ्रष्ट अधिकारी हुए सस्पेंड!