Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट को जोड़ेगी नई 80 मीटर चौड़ी सड़क, जाम से मिलेगी राहत

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहरवासियों को ट्रैफिक जाम से राहत देने के लिए एक बड़ी पहल की है। ग्रेटर नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाली 80 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले इस प्रोजेक्ट में जमीन को लेकर विवाद था, लेकिन प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल और किसानों से बातचीत के बाद यह अवरोध दूर हो गया। अब यह सड़क सेक्टर-3 के पास 60 मीटर रोड को नॉलेज पार्क-5 के पास 130 मीटर रोड से जोड़ेगी, जिससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों को आवागमन में आसानी मिलेगी।

Greater Noida Authority: मानसून से पहले शुरु हो सकता है निर्माण कार्य 

इस परियोजना की कुल लंबाई करीब 2200 मीटर होगी और इसमें लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। प्राधिकरण की योजना है कि मानसून शुरू होने से पहले इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि ईंधन खर्च भी कम होगा। एसीईओ प्रेरणा सिंह के मुताबिक, 60 मीटर रोड पर ट्रैफिक का भार अधिक होने के कारण यह वैकल्पिक मार्ग बेहद जरूरी था। नए मार्ग से ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट के बीच आवाजाही सुगम हो जाएगी।

ट्रैफिक प्रबंधन के लिए उठाए जा रहे है कदम 

इसके साथ ही Greater Noida Authority ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अंडरपास, यू-टर्न और सड़क चौड़ीकरण जैसे काम भी तेज़ी से करवा रहा है। सीईओ के निर्देश पर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। यह नई सड़क शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाएगी और आने-जाने वालों को जाम से बड़ी राहत देगी।

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter

Watch This Video

यूपी के DGP राजीव कृष्ण का कड़ा संदेश ‘मीडिया संग लापरवाही पर होगी कार्रवाई’

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के भ्रष्ट अधिकारी हुए सस्पेंड!