Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Greater Noida Authority की बड़ी कार्रवाई! डूब क्षेत्र में अवैध कॉलोनी ‘शिवम एनक्लेव’ ध्वस्त, 30 करोड़ की ज़मीन अतिक्रमण मुक्त

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने अवैध निर्माण (Illegal Construction) के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए डूब क्षेत्र में स्थित एक बड़ी अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की है।
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) ने अवैध निर्माण (Illegal Construction) के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए डूब क्षेत्र में स्थित एक बड़ी अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र हैबतपुर में की गई, जहाँ खसरा संख्या 217, 212, 213, 209, 210 और 211 में ‘शिवम एनक्लेव’ के नाम से अवैध निर्माण किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान प्रभारी वरिष्ठ प्रबंधक विनोद शर्मा और राजेश नीम, एसीपी दिक्षा सिंह, वर्क सर्कल 1 के प्रबंधक अभिषेक सिंह भी मौजूद थी। इस निर्माण पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा पहले ही रोक और ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया गया था। आदेश के अनुपालन में GNIDA ने परियोजना महाप्रबंधक ए.के. सिंह के नेतृत्व में यह प्रभावी कार्रवाई की। आइए एक नज़र डालते है पूरी खबर पर। 

Greater Noida Authority: प्लॉट खरीदार हो जाए सावधान! प्राधिकरण ने की ये अपील 


जानकारी के लिए बता दे कि ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने लगभग पाँच जेसीबी की सहायता से करीब 30,000 वर्ग मीटर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया, जिसकी बाजार कीमत करीब 30 करोड़ रुपये आंकी गई है। साथ ही प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि डूब क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण  (Illegal Construction) बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी अवैध निर्माण वाली कॉलोनी में प्लॉट या विला खरीदने से बचे। सुत्रो के अनुसार कुछ कॉलोनाइज़र आम लोगों को गुमराह करके यह झूठा दावा करते हैं कि उनके प्लॉट Greater Noida Authority से अप्रुव्ड हैं। ऐसे अवैध प्लॉटों का खुलेआम सोशल मीडिया पर प्रचार किया जा रहा है, विशेषकर नॉलेज पार्क के आसपास के डूब क्षेत्रों में।

फर्जीवाड़ा करने वालों की आएगी शामत, प्राधिकरण ने दिए सख्त संदेश 


अवैध निर्माण को देखते हुए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने चेतावनी दी है कि इस तरह के फर्जीवाड़े में लिप्त किसी भी कॉलोनाइज़र को बख्शा नहीं जाएगा, और आमजन से अनुरोध किया है कि वे प्राधिकरण की वेबसाइट या कार्यालय से स्वीकृति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। Greater Noida Authority द्वारा की गई यह कार्रवाई न केवल कानून व्यवस्था की दृढ़ता को दर्शाती है, बल्कि यह भी संदेश देती है कि अवैध निर्माण (Illegal Construction) और भूमाफियाओं पर अब शिकंजा कसना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *