Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida Authority: प्राधिकरण की एक छोटी सी अनदेखी से रोज़ाना हज़ारों लोग परेशान

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा के सबसे महत्वपूर्ण मार्गों में से एक, 130 मीटर रोड, जो ग्रेटर नोएडा को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जोड़ता है, वहां तिलपता गोलचक्कर के पास एक छोटी सी लापरवाही हजारों लोगों के लिए रोजाना परेशानी का सबब बन रही है।
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा के सबसे महत्वपूर्ण मार्गों में से एक, 130 मीटर रोड, जो ग्रेटर नोएडा को ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जोड़ता है, वहां तिलपता गोलचक्कर के पास एक छोटी सी लापरवाही हजारों लोगों के लिए रोजाना परेशानी का सबब बन रही है। इस मार्ग पर सुबह और शाम के व्यस्त समय में तिलपता गोलचक्कर को एक तरफ से बंद कर दिया जाता है, जिसके कारण वाहन चालकों को आगे जाकर यू-टर्न लेना पड़ता है। 

यह यू-टर्न तोशा कंपनी की जमीन पर स्थित है और इसकी स्थिति बेहद खराब है। बड़े-बड़े गड्ढों और अनियमित सड़क के कारण वाहनों को निकलने में काफी समय लगता है, जिससे लंबा जाम लग जाता है। स्थानीय लोगों और दैनिक यात्रियों का कहना है कि इस समस्या से न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि वाहनों को भी नुकसान पहुंचता है। 

Greater Noida Authority: समाधान की आसान राह


यह समस्या बेहद आसानी से हल हो सकती है। अगर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण यू-टर्न को मात्र 25 से 30 मीटर पहले अपनी जमीन पर स्थानांतरित कर दे, तो न केवल जाम की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि वाहन चालकों को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव होगा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि प्राधिकरण की ओर से इस दिशा में तत्काल कदम उठाए जाने की जरूरत है। 
  
अगर प्राधिकरण इस दिशा में कदम उठाए, तो न केवल यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि इस महत्वपूर्ण मार्ग की उपयोगिता और बढ़ जाएगी। Greater Noida Authority से अपेक्षा है कि वह इस समस्या को प्राथमिकता दे और जल्द से जल्द इसका समाधान कराया जाए