Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा में सजीव पुष्प प्रदर्शनी, लालकिला और फाइटर जेट आकर्षण

ग्रेटर नोएडा में 26 फरवरी से सिटी पार्क में फूलों की रंग-बिरंगी दुनिया सजने जा रही है। इस साल की प्रदर्शनी का थीम ‘कैलेंडुला’ रखा गया है। सिटी पार्क के अलावा प्रमुख रोटरी और सड़कों को भी कैलेंडुला फूलों से सजाया जाएगा। प्रदर्शनी में मुख्य आकर्षण के रूप में देश की आज़ादी का प्रतीक लालकिला और ऑपरेशन सिंदूर में पराक्रम दिखाने वाली वायुसेना के फाइटर जेट की प्रतिकृति बनाई जाएगी। बच्चों के लिए बड़े आकार के कार्टून कैरेक्टर कटआउट भी फूलों से तैयार किए जाएंगे।
top-news

इस साल प्रदर्शनी तकनीक के साथ भी दर्शकों को रूबरू कराएगी। 120 से अधिक विदेशी और स्वदेशी फूलों के बीच बच्चों के लिए एआई, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और आर्ट्स की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यशालाओं में 50 रुपये की एंट्री फीस के साथ बच्चे विभिन्न तकनीकी और कला गतिविधियों में हिस्सा ले सकेंगे। प्रदर्शनी में रोजाना बड़ी संख्या में दर्शकों के आने की संभावना है, इसलिए प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया है और मेट्रो उपयोग करने की सलाह दी है।

प्रदर्शनी का एक और खास आकर्षण ड्रोन शो होगा, जिसमें श्रीराम के जीवन की झांकियां और अयोध्या के राम मंदिर की झलक दिखाई जाएगी। यह ड्रोन शो यूपी के सांस्कृतिक और विकासात्मक पहलुओं को भी दर्शाएगा। अनुमान है कि यह तीन दिन चलने वाली प्रदर्शनी लगभग पांच लाख दर्शकों को आकर्षित करेगी और ग्रेटर नोएडा में सजीव फूलों और तकनीक का अद्भुत संगम पेश करेगी।