Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा: 82 ग्राम पंचायतों के विकास के लिए 9 करोड़ का बजट स्वीकृत, डीजे पर रोक

ग्रेटर नोएडा। जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर बैठक हुई। बैठक में 82 ग्राम पंचायतों के लिए 9 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई। इस धनराशि का उपयोग श्मशान घाट का सौंदर्यीकरण, पंचायत भवनों की मरम्मत, सड़क और नाली निर्माण समेत अन्य विकास कार्यों में किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों से विकास प्रस्ताव मांगे गए हैं।
top-news

आय लक्ष्य और पंचम वित्त आयोग का योगदान

बैठक में यह भी तय किया गया कि वर्ष 2026-27 में 15 करोड़ रुपये की आय प्राप्त करना लक्ष्य होगा। इसमें ईंट भट्ठा और भवन नक्शा आदि से टैक्स लेकर लक्ष्य पूरा किया जाएगा। पंचम वित्त आयोग से 3.40 करोड़ रुपये की अनुमानित धनराशि आने की उम्मीद है, जो ग्राम पंचायतों के विभिन्न विकास कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान करेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में डीजे पर रोक और प्रशासनिक कदम

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में मानक से अधिक आवाज पर डीजे बजाने पर रोक लगाने का भी निर्णय लिया गया। इस नियम के पालन के लिए पुलिस और प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा। बैठक में विधायक दादरी तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, जिला पंचायत सदस्य देवा भाटी, मोहिनी, जयवती देवी, सुनील भाटी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार और मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार भी मौजूद रहे।