Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: मोबाइल स्नैचिंग गैंग का खुलासा! कासना पुलिस ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 28 मोबाइल और अवैध हथियार बरामद

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर के थाना कासना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 28 चोरी/लूट के मोबाइल फोन, एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, तीन अवैध चाकू और 900 रुपये नकद बरामद किए हैं।
top-news

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर के थाना कासना पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले एक अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 28 चोरी/लूट के मोबाइल फोन, एक चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, तीन अवैध चाकू और 900 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों को निहालदेव पार्क, कस्बा कासना से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि 13 जुलाई 2025 को साईट-5, 6 प्रतिशत एरिया में वादी और उसके साथी का मोबाइल बाइक सवार युवकों ने चाकू दिखाकर लूट लिया था। इस पर थाना कासना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।


Greater Noida: पुलिस ने ऐसे बनाया जाँच को सफल 

पुलिस की मैनुअल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से 17 जुलाई को केस का सफल खुलासा हुआ। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मोनू, साहिल उर्फ फरियाज, जग्गू उर्फ मोहित, गोलू कुमार, रवि और अरुण हैं। ये सभी उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न जनपदों से हैं और फिलहाल ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी पहले भी कई आपराधिक वारदातों में शामिल रह चुके हैं। इनके खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमों में कासना और दिल्ली के थानों में चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।


गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है पुलिस 

बता दे कि Greater Noida में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है और अन्य मामलों में अलग से मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस इस गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि लूटे गए मोबाइल कहां बेचे जाते थे। इस सफलता को कासना पुलिस की सख्त निगरानी और त्वरित कार्यवाही का नतीजा बताया जा रहा है।