Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: डाढ़ा गांव के किसानों को मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा, 40 भूखंडों का हुआ ड्रॉ

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डाढ़ा गांव के किसानों को बड़ी राहत देते हुए छह फीसदी आबादी भूखंड के तहत 40 भूखंडों का ड्रॉ शनिवार को संपन्न कराया। यह ड्रॉ Greater Noida Authority के बोर्ड रूम में पारदर्शी तरीके से दादरी विधायक के प्रतिनिधि सुरेश शर्मा, एसीईओ सुनील कुमार सिंह और ओएसडी गिरीश कुमार झा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। ड्रॉ की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने डाढ़ा गांव के किसानों को बड़ी राहत देते हुए छह फीसदी आबादी भूखंड के तहत 40 भूखंडों का ड्रॉ शनिवार को संपन्न कराया। यह ड्रॉ Greater Noida Authority के बोर्ड रूम में पारदर्शी तरीके से दादरी विधायक के प्रतिनिधि सुरेश शर्मा, एसीईओ सुनील कुमार सिंह और ओएसडी गिरीश कुमार झा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। ड्रॉ की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई ताकि पारदर्शिता बनी रहे। यह कदम लंबे समय से भूखंड का इंतजार कर रहे किसानों के लिए उम्मीद की किरण बनकर आया है।


Greater Noida: गांव वालों ने की प्राधिकरण से शिकायत, सीईओ ने दिए निर्देश 

डाढ़ा गांव के किसानों की जमीन का अधिग्रहण वर्षों पहले हो चुका था, लेकिन छह फीसदी आबादी भूखंड का मामला लंबित था। किसानों ने इस संबंध में प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार से गुहार लगाई थी, जिसके बाद Greater Noida Authority के सीईओ ने तुरंत विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। नियोजन विभाग से 104 भूखंडों का नियोजन पूरा होते ही आबादी भूखंड विभाग ने 40 समान आकार के भूखंडों का ड्रॉ आयोजित किया। इस प्रक्रिया में वरिष्ठ प्रबंधक सुधीर कुमार, प्रबंधक प्रमोद कुमार और संदीप रावल सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने जताया किसानों को भरोसा 

प्राधिकरण ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सभी पात्र किसानों को आवंटन पत्र जारी कर लीज डीड की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि किसानों को उनका हक देना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। वहीं, Greater Noida Authority के सीईओ एनजी रवि कुमार ने यह भी आश्वासन दिया कि डाढ़ा की तरह अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी जल्द ही आबादी भूखंड आवंटित किए जाएंगे। Greater Noida में प्राधिकरण द्वारा इस कदम से किसानों में खुशी की लहर है और उन्होंने प्राधिकरण के प्रति आभार जताया है।