Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में यातायात को मिलेगी बड़ी राहत! 130 मीटर रोड को यीडा की 120 मीटर रोड से जोड़ने की तैयारी शुरू

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 130 मीटर रोड को यमुना प्राधिकरण की 120 मीटर चौड़ी सड़क से जोड़ने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस परियोजना का उद्देश्य नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक लोगों की सीधी और सुविधाजनक पहुँच सुनिश्चित करना है।
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 130 मीटर रोड को यमुना प्राधिकरण की 120 मीटर चौड़ी सड़क से जोड़ने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस परियोजना का उद्देश्य नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक लोगों की सीधी और सुविधाजनक पहुँच सुनिश्चित करना है। दोनों सड़कों के बीच लगभग 3 किलोमीटर का फासला है, जिसे पाटने के लिए नई सड़क बनाने पर विचार हो रहा है। इस सिलसिले में प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने अपनी टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया और संभावनाओं पर गहन चर्चा की।


Greater Noida Authority: नोएडा एयरपोर्ट बनने से वाहनों की आवाजाही में बढ़ोत्री

130 मीटर रोड वर्तमान में ग्रेनो वेस्ट के चार मूर्ति चौक से सिरसा तक बनी हुई है और हजारों वाहन प्रतिदिन इस मार्ग का उपयोग करते हैं। नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों का दबाव और अधिक बढ़ने की संभावना है। इसलिए इस सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी तेज़ी से चल रहा है। साथ ही गोलचक्करों को छोटा करने और सिरसा के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे को पार करने के लिए अंडरपास बनाने की योजना भी विचाराधीन है। ये सभी प्रयास क्षेत्रीय यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और आधुनिक बनाने की दिशा में हैं।


एसीईओ ने किया स्थल का किया दौरा 

इसके अतिरिक्त, औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक 9, 10 और 11 को जोड़ने के लिए घंघोला के पास एक रोटरी बनाने की भी योजना पर चर्चा हो रही है। Greater Noida Authority के एसीईओ ने इस स्थल का भी दौरा किया और सिंचाई विभाग व अन्य संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर निर्णय लेने की बात कही। यह रोटरी बनने से बुलंदशहर, ग्रेटर नोएडा और औद्योगिक क्षेत्रों के बीच आवागमन आसान होगा। जनसुविधा को प्राथमिकता देते हुए सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देशानुसार दोनों ही परियोजनाओं को शीघ्र क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा।