Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: ई-रिक्शा किराये पर लेकर करता था चोरी, 25 हजार का इनामी बदमाश रोहित मुठभेड़ में गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कासगंज निवासी रोहित कुमार (26) के रूप में हुई है। उसे सेक्टर-140 के पास सर्विस रोड से गोपनीय सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर पकड़ा गया।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मंगलवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कासगंज निवासी रोहित कुमार (26) के रूप में हुई है। उसे सेक्टर-140 के पास सर्विस रोड से गोपनीय सूचना और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर पकड़ा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। रोहित एक शातिर अपराधी है, जो पहले भी चोरी, अवैध हथियार रखने और अन्य मामलों में जेल जा चुका है।


Greater Noida: पुलिस जाँच में सामने आई ये बात 

पुलिस जांच में सामने आया कि रोहित अपने साथी अनिल के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से ई-रिक्शा चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। वह ई-रिक्शा को किराए पर लेकर चालक को सुनसान स्थान पर ले जाता और फिर लघुशंका के बहाने रोकने को कहता। जैसे ही मौका मिलता, वह चालक को चकमा देकर ई-रिक्शा लेकर फरार हो जाता। बाद में इन वाहनों को गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ बेचकर प्राप्त धन से मौजमस्ती करता था। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-142 समेत अन्य थानों में कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं।


पहले भी हो चुका है गिरफ्तार, जेल से निकते ही किए ये काम 

रोहित को पूर्व में भी 10 नवंबर 2024 को Greater Noida पुलिस ने पुस्ता रोड से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था, तब भी उसके पास से तमंचा, कारतूस, ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल बरामद हुई थी। जेल से छूटने के बाद वह दोबारा अपराध की दुनिया में लौट आया। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने आरोपी की गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ अब तक चोरी, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास सहित कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।