Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: महाशिवरात्रि पर नानकेश्वर महादेव मंदिर में 1.25 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, गौतमबुद्धनगर पुलिस ने संभाली व्यवस्था

Greater Noida: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भाईपुरा स्थित नानकेश्वर महादेव मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर अभूतपूर्व प्रबंध किए गए।
top-news

Greater Noida: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भाईपुरा स्थित नानकेश्वर महादेव मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर सुरक्षा एवं व्यवस्था को लेकर अभूतपूर्व प्रबंध किए गए। पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री साद मियां खान सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और पुलिस बल के साथ पूरे आयोजन को शांतिपूर्वक संपन्न कराया।


Greater Noida: जल कांवड़ और डाक कांवड़ के लिए अलग-अलग मार्ग 

श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पांच समर्पित पार्किंग स्थल विकसित किए गए। लोटा जल कांवड़ और डाक कांवड़ के लिए अलग-अलग मार्ग और कतारें निर्धारित की गईं, जिससे जलाभिषेक प्रक्रिया सुव्यवस्थित बनी रही। शिवभक्तों के लिए विशेष विश्राम क्षेत्र बनाए गए, जहां छाया, बैठने और पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इसके अतिरिक्त, एक खोया-पाया केंद्र, पुलिस सहायता बूथ और वॉच टावर भी स्थापित किए गए, जिससे सुरक्षा की निगरानी और अधिक प्रभावी हो सकी।


1.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओॆ ने किया जलाभिषेक 

रात्रि से अब तक करीब 1.25 लाख से अधिक श्रद्धालु भगवान शिव का शांतिपूर्वक जलाभिषेक कर चुके हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से तैनात रहा और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने दी गई। पुलिस अधिकारियों ने भक्तों से अपील की कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और सहयोग देते हुए इस धार्मिक आयोजन को शांतिपूर्वक संपन्न कराएं। गौतमबुद्धनगर पुलिस की यह सतर्कता और समर्पण काबिले तारीफ रहा।