Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: घरेलू कलह से आहत युवक ने पार्क में पेड़ से लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बुधवार को एक युवक का शव पार्क में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान मुरैना, मध्य प्रदेश निवासी अजय (25) के रूप में हुई है, जो हाल ही में ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर क्षेत्र में निजी कार्य के चलते रह रहा था।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां बुधवार को एक युवक का शव पार्क में पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान मुरैना, मध्य प्रदेश निवासी अजय (25) के रूप में हुई है, जो हाल ही में ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर क्षेत्र में निजी कार्य के चलते रह रहा था। युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसकी गहराई से जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आई है।


Greater Noida: घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट को बुलाया गया। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, अजय मानसिक रूप से परेशान था और परिवारिक कलह से आहत था, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन Greater Noida पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।


जाने क्या है पूरी वारदात 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अजय कुछ समय से ग्रेटर नोएडा में निजी काम कर रहा था और तुगलपुर इलाके में अकेला रह रहा था। स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद पुलिस को सूचित किया गया था। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल Greater Noida पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।