Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के STP होंगे और आधुनिक, आईआईटी दिल्ली बना रहा डीपीआर, शोधित जल होगा और भी स्वच्छ

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में गंदे पानी के शोधन की तकनीक अब और उन्नत होने जा रही है। प्राधिकरण सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को तकनीकी रूप से अपग्रेड करने की योजना बना रहा है। इसका उद्देश्य शोधित पानी को स्वच्छ जल के मानकों के अनुरूप बनाना है।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में गंदे पानी के शोधन की तकनीक अब और उन्नत होने जा रही है। प्राधिकरण सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को तकनीकी रूप से अपग्रेड करने की योजना बना रहा है। इसका उद्देश्य शोधित पानी को स्वच्छ जल के मानकों के अनुरूप बनाना है। नोएडा सेक्टर-54 स्थित STP पर पहले से ही इस तकनीक का प्रयोग हो रहा है। अब ग्रेटर नोएडा के चारों एसटीपी बादलपुर (2 एमएलडी), कासना (137 एमएलडी), ईकोटेक-2 (15 एमएलडी) और ईकोटेक-3 (20 एमएलडी) पर अतिरिक्त फिल्टर लगाए जाएंगे ताकि शोधित जल की गुणवत्ता में और सुधार हो सके।




Greater Noida: NGT ने जारी किया ये निर्देश, जाने क्या है आदेश 

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने निर्देश दिया है कि एसटीपी से निकलने वाले पानी में फीकल की मात्रा 100 मिलीग्राम प्रति लीटर से भी कम होनी चाहिए। वर्तमान में यह लगभग 230 मिलीग्राम प्रति लीटर है। इसके अलावा टीडीएस, बीओडी और सीओडी जैसे तत्वों की मात्रा भी पेयजल के स्तर तक कम की जाएगी। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने सीवर विभाग को आदेश दिए हैं कि इस नई तकनीक को Greater Noida के STP में शीघ्र लागू किया जाए। इसके लिए आईआईटी दिल्ली से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करवाई जा रही है, जिसकी लागत लगभग 20 लाख रुपये प्रति एमएलडी आंकी जा रही है।


जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा 

प्राधिकरण के अनुसार, तकनीकी उन्नयन के बाद ये STP ट्रेसरी ट्रीटमेंट प्लांट में बदल जाएंगे, जहां त्रिस्तरीय जल शोधन प्रणाली लागू होगी। इससे शोधित जल का उपयोग औद्योगिक उत्पादनों में किया जा सकेगा, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और जल प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी। एसीईओ ने कहा कि प्रयास है कि treated water का गुणवत्तापूर्ण उपयोग सुनिश्चित हो और आने वाले समय में Greater Noida जल प्रबंधन में एक मिसाल बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *