Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Greater Noida Authority: ग्रेनो में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के खिलाफ किसान आंदोलन तेज, सोमवार को होगी वार्ता

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा की गई अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के खिलाफ रविवार को पतवाड़ी गांव में जोरदार प्रदर्शन हुआ। भारतीय किसान परिषद के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में किसान एकत्र हुए और प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा की गई अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के खिलाफ रविवार को पतवाड़ी गांव में जोरदार प्रदर्शन हुआ। भारतीय किसान परिषद के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में किसान एकत्र हुए और प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि बिना पूर्व सूचना के की गई कार्रवाई अन्यायपूर्ण है। इस प्रदर्शन को विभिन्न संस्थानों और संगठनों का समर्थन भी मिला।


Greater Noida Authority: प्राधिकरण की कार्रवाई को लोगो ने बताया न्याय विरुद्ध 

गौतमबुद्धनगर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष परमिंदर भाटी, सचिव अजीत नगर और शोभाराम चंदेला अपनी पूरी टीम के साथ प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और किसानों को कानूनी सहायता देने की बात कही। उन्होंने प्राधिकरण की कार्रवाई को ‘न्याय के विरुद्ध’ बताते हुए विरोध जताया। किसानों और अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से मांग की कि उन्हें उचित मंच पर अपनी बात रखने का मौका दिया जाए।


मौके पर पहुँचे संसद के अधिकारी 

प्रदर्शन के बीच Greater Noida Authority की ओर से विशेष कार्य अधिकारी गुंजा सिंह, जनरल मैनेजर एके सिंह और एडीसीपी हृदेश कठेरिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों और वकीलों को आश्वस्त किया कि सोमवार दोपहर 3 बजे अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के समक्ष वार्ता आयोजित की जाएगी। इस प्रस्ताव पर भारतीय किसान परिषद के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने सहमति जताई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर खलीफा ने वकीलों का आभार जताते हुए कहा कि अब यह लड़ाई केवल किसानों की नहीं, न्याय की भी है। सोमवार को होने वाली वार्ता में समाधान की उम्मीद जताई जा रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *