Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: क्लस्टर टॉय पार्क में आवंटियों के साथ इंटरैक्टिव सत्र सम्पन्न, लीज डीड और निर्माण कार्य पर हुई अहम चर्चा

Greater Noida: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अध्यक्षता में सेक्टर-33 स्थित क्लस्टर टॉय पार्क के आवंटियों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया। इस बैठक में लीज डीड निष्पादन, कब्जा प्रमाण पत्र, नक्शा स्वीकृति और निर्माण कार्य से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
top-news

Greater Noida: यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी की अध्यक्षता में सेक्टर-33 स्थित क्लस्टर टॉय पार्क के आवंटियों के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया। इस बैठक में लीज डीड निष्पादन, कब्जा प्रमाण पत्र, नक्शा स्वीकृति और निर्माण कार्य से संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि अब तक टॉय पार्क योजना के तहत कुल 140 भूखण्ड आवंटित किए गए हैं, जिनमें से 97 आवंटियों को चेकलिस्ट जारी की जा चुकी है और 84 ने लीज डीड की प्रक्रिया पूर्ण कर ली है।


Greater Noida: जाने सीईओ महोदय ने कही ये बात 

सीईओ महोदय ने यह स्पष्ट किया कि क्लस्टर टॉय पार्क योजना भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की एक प्रमुख औद्योगिक पहल है, जिसका उद्देश्य खिलौना उद्योग को संगठित और प्रोत्साहित करना है। उन्होंने सभी आवंटियों को निर्देशित किया कि वे योजना ब्रोशर में उल्लिखित दिशा-निर्देशों के अनुसार लीज डीड निष्पादन के बाद तय समय सीमा में यूनिट को क्रियाशील करें। Greater Noida में बन रहा यह पार्क भविष्य में प्रदेश के औद्योगिक नक्शे पर एक महत्वपूर्ण पहचान स्थापित करेगा।


बैठक में इन अहम मुद्दो पर हुई बातचीत 

बैठक के अंत में प्राधिकरण द्वारा सभी आवंटियों से उनकी लीज डीड निष्पादन की तिथि, कब्जा प्राप्ति की तिथि, भवन मानचित्र स्वीकृति की तिथि के साथ एक विस्तृत कार्ययोजना (Action Plan) जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। यह कदम टॉय पार्क योजना की पारदर्शिता और समयबद्ध विकास सुनिश्चित करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।