Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में हरा-भरा शहर बनाने को लेकर जोरदार पौधरोपण! 105 मीटर रोड पर लगाए गए 500 'बसंत रानी' पौधे

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लगातार पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए पौधरोपण अभियान चला रहा है। मंगलवार को इस अभियान के तहत 105 मीटर रोड पर प्राधिकरण की उद्यान विभाग टीम ने बड़ी संख्या में पौधे रोपे।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लगातार पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए पौधरोपण अभियान चला रहा है। मंगलवार को इस अभियान के तहत 105 मीटर रोड पर प्राधिकरण की उद्यान विभाग टीम ने बड़ी संख्या में पौधे रोपे। इस मौके पर प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और ओएसडी गिरीश कुमार झा के साथ एक्टिव सिटीजन टीम और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। खास बात यह रही कि विप्रो के पास रोड के दोनों ओर और सेंट्रल वर्ज पर टैबेबुइया रोजिया प्रजाति (जिसे आम भाषा में ‘बसंत रानी’ कहा जाता है) के करीब 500 पौधे लगाए गए।


Greater Noida: पौधे के बारे में एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने कही ये अहम बात 

एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने बताया कि बसंत रानी प्रजाति के पौधों में बसंत ऋतु में बेहद आकर्षक गुलाबी फूल खिलते हैं, जो शहर की सुंदरता को चार चांद लगा देंगे। उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए इस तरह के पौधरोपण अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने सभी निवासियों से अपील की कि वे भी पौधरोपण में हिस्सा लें और अपने आस-पास के वातावरण को हरा-भरा बनाएं।


पौधारोपण कार्यक्रं में मौजूद रहे ये अधिकारी 

पौधरोपण कार्यक्रम में उद्यान विभाग के उप महाप्रबंधक संजय कुमार जैन, वरिष्ठ प्रबंधक पीपी मिश्र, सहायक निदेशक नथोली सिंह, बुद्ध विलास, मैनेजर प्रशांत समाधिया और मिथलेश कुमार के साथ एक्टिव सिटीजन टीम के सरदार मंजीत सिंह, हरेंद्र भाटी व आलोक सिंह भी मौजूद रहे। इस सामूहिक प्रयास ने यह संदेश दिया कि यदि प्रशासन और नागरिक मिलकर काम करें, तो हर शहर हरा-भरा और स्वच्छ बन सकता है।