Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Greater Noida: कबाड़ से बनेंगी विभिन्न कलाकृतियाँ, ऐसा अद्भुत भारत पार्क पहले कही नही देखा होगा!

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए जल्द ही एक नया आकर्षण बनने जा रहा है भारत पार्क। इस वेस्ट टू वंडर थीम पार्क की खास बात यह है कि इसे पूरी तरह खराब और कबाड़ वस्तुओं जैसे स्क्रैप लोहा, पुरानी गाड़‍ियों के कलपुर्जे, प्लास्टिक, कागज व धातु से तैयार की गई कलाकृतियों से सजाया जाएगा।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए जल्द ही एक नया आकर्षण बनने जा रहा है भारत पार्क। इस वेस्ट टू वंडर थीम पार्क की खास बात यह है कि इसे पूरी तरह खराब और कबाड़ वस्तुओं जैसे स्क्रैप लोहा, पुरानी गाड़‍ियों के कलपुर्जे, प्लास्टिक, कागज व धातु से तैयार की गई कलाकृतियों से सजाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इस प्रोजेक्ट को 130 मीटर रोड के किनारे 18,000 वर्गमीटर भूमि पर छह महीने में पूरा करेगा, जिसमें लगभग ₹15 करोड़ की लागत आएगी।


Greater Noida: वेस्ट टू वंडर थीम पर सजेॆगे ऐतिहासिक धरोहर 

इस अद्भुत भारत पार्क में भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों की झलक देखने को मिलेगी। लेपाक्षी मंदिर, कुंभलगढ़ किला, रानी की वाव, खजुराहो, सांची स्तूप, कोणार्क मंदिर, स्वर्ण मंदिर, गेटवे ऑफ इंडिया, ताजमहल, हंपी, अजंता-एलोरा सहित देश के प्रसिद्ध स्मारकों को कबाड़ से बनी कलाकृतियों के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा महान शख्सियतों और स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाएं, बच्चों के लिए जानवरों व डायनासोर जैसी आकृतियां भी लगाई जाएंगी। सभी स्मारकों के साथ उनके इतिहास और महत्व की जानकारी भी दी जाएगी।


मनोरंजन के साथ साथ लोग हो सकेंगे जागरूक 

जानकारी के लिए बता दे कि Greater Noida में बन रहा यह पार्क न केवल लोगों के लिए मनोरंजन का केंद्र होगा, बल्कि जागरूकता और सीख का भी माध्यम बनेगा। साथ ही यह औद्योगिक स्क्रैप और प्लास्टिक वेस्ट के पुनर्नवीनीकरण के लिए एक प्रभावी कदम साबित होगा। बच्चों, परिवारों और पर्यटकों के लिए यह एक अनूठा अनुभव होगा। पार्क में प्रवेश शुल्क बेहद मामूली होगा और रखरखाव की जिम्मेदारी प्राधिकरण एवं चयनित कंपनी की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *