Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida West: वीवीआईपी होम्स के फ्लैट खरीदारों को मिली बड़ी राहत, शुरू हुई रजिस्ट्री प्रक्रिया

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 16सी स्थित वीवीआईपी होम्स (सोलिटियर इंफ्राहोम्स) के फ्लैट खरीदारों के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। वर्षों के इंतजार के बाद अब उनके नाम फ्लैट की रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
top-news

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 16सी स्थित वीवीआईपी होम्स (सोलिटियर इंफ्राहोम्स) के फ्लैट खरीदारों के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक रहा। वर्षों के इंतजार के बाद अब उनके नाम फ्लैट की रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो गई है। खरीदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, स्टांप विभाग, और बिल्डर कंपनी ने संयुक्त रूप से सोसाइटी परिसर में रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्घाटन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस की उपस्थिति में हुआ, जिसमें रजिस्ट्री विभाग व बिल्डर के प्रतिनिधि भी शामिल रहे।


Greater Noida West: पहले दिन हुई इतने फ्टैटों की रजिस्ट्री, सौंपे गए दस्तावेज 

रजिस्ट्री शिविर के पहले दिन लगभग 76 फ्लैटों की रजिस्ट्री पूरी की गई और खरीदारों को उनके दस्तावेज सौंपे गए। कुल मिलाकर 286 फ्लैटों की रजिस्ट्री प्रस्तावित है। जानकारी के अनुसार, 1300 फ्लैटों वाली इस सोसाइटी में पहले भी कुछ रजिस्ट्रियों को अंजाम दिया जा चुका है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर Greater Noida West में इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि फ्लैट खरीदारों को उनके अधिकार सरल और सुविधाजनक तरीके से मिल सकें।


लक्ष्मी वीएस ने भरोसा दिलाते हुए कही ये बात 

रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू होने के बाद सौरव जैन, अतुल गुप्ता, मनविंदर सिंह भाटिया और रीता भटनागर सहित कई खरीदारों ने अपनी खुशी जाहिर की और प्राधिकरण व राज्य सरकार की सराहना की। लक्ष्मी वीएस ने भी Greater Noida West के खरीदारों के धैर्य की सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि आवासीय परियोजनाओं की प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति लाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।