Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida Authority: प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 18 करोड़ की जमीन से हटाया अतिक्रमण

Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार शाम बिसरख एमनाबाद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8900 वर्ग मीटर भूमि से अतिक्रमण हटा दिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह जमीन प्राधिकरण की अर्जित एवं कब्जा प्राप्त भूमि थी
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार शाम बिसरख एमनाबाद क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 8900 वर्ग मीटर भूमि से अतिक्रमण हटा दिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह जमीन प्राधिकरण की अर्जित एवं कब्जा प्राप्त भूमि थी, जिस पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। प्राधिकरण को यह जानकारी मिली कि खसरा संख्या 225 में एक आरएमसी प्लांट चालू किया गया है और चारदीवारी के साथ कुछ कमरे भी बनाए जा रहे हैं।


Greater Noida Authority: अतिक्रमण की जानकारी मिलते ही सीईओ एनजी रवि कुमार ने दिए निर्देश 

सीईओ एन.जी. रवि कुमार को जब इस अतिक्रमण की सूचना मिली तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए एसीईओ सुमित यादव को निर्देश दिए। इसके बाद वर्क सर्किल-3 की टीम ने स्थल का निरीक्षण किया और सूचना की पुष्टि होने पर बुधवार शाम तुरंत कार्रवाई की गई। प्रभारी राजेश कुमार निम के नेतृत्व में मैनेजर रोहित गुप्ता और उनकी टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।


जाने एसीईओ सुमित कुमार ने क्या चेतावनी दी 

जानकारी के लिए बता दे कि Greater Noida Authority के एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में अधिसूचित भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्राधिकरण की ओर से ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के निर्माण से पहले प्राधिकरण से अनुमति लेना अनिवार्य है।