Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की Eco Village 1 सोसायटी में जल संकट गहराया, टैंकरों से चल रही सप्लाई

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आए दिन कोई ना कोई समस्या सामने आती जा रही है। अब इसी सिलसिले में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक इकोविलेज वन सोसायटी के निवासी बीते तीन दिनों से गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। Eco Village 1 में पहले तो बेसमेंट में जलभराव के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बनी रही और करीब 30 घंटे तक बिजली नहीं थी।
top-news

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आए दिन कोई ना कोई समस्या सामने आती जा रही है। अब इसी सिलसिले में ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सुपरटेक इकोविलेज वन सोसायटी के निवासी बीते तीन दिनों से गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। Eco Village 1 में पहले तो बेसमेंट में जलभराव के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बनी रही और करीब 30 घंटे तक बिजली नहीं थी। अब एक नई परेशानी ने लोगों की दिनचर्या को और मुश्किल बना दिया है  पीने और दैनिक उपयोग के पानी की भारी किल्लत।


Greater Noida West:  टैंकरों से हो रही है पानी की सप्लाई, लोगो को नही मिल पा रहा पर्याप्त पानी 

जानकारी के लिए बता दे कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इस सोसायटी में टैंकरों के जरिए पानी लाया जा रहा है जिसे अंडरग्राउंड टैंक (UGR) में डालकर मोटरों से फ्लैट्स तक पहुंचाया जा रहा है। हालांकि, टैंकरों की सीमित संख्या के कारण सभी निवासियों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा है। Eco Village 1 के लोग मजबूरी में कम पानी से काम चला रहे हैं और कई लोग बाजार से बोतलबंद पानी भी मंगा रहे हैं।


सोसायटी निवासी ने सोसायटी प्रबंधन को ठहराया जिम्मेदार 

निवासियों ने इस स्थिति के लिए Greater Noida West में स्थित ईको विलेज 1 के सोसायटी प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि बुनियादी सुविधाओं का इस तरह चरमरा जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जहां एक ओर लोग हाई-राइज अपार्टमेंट्स में रहने के लिए लाखों खर्च करते हैं, वहीं अब उन्हें बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन और Eco Village 1 सोसायटी प्रबंधन जल्द ही इस संकट का समाधान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *