Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: अब निपटाऊ कार्य नहीं, डीएम के सामने होगी जनसुनवाई! तय दिन पर सभी विभागों के अधिकारी सुनेंगे जनता की समस्या

Greater Noida: जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नवागत जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जनसुनवाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब जिले में किसी भी विभाग में निपटाऊ कार्य नहीं चलेगा और न ही अधिकारी अनुपस्थित पाए जाएंगे।
top-news

Greater Noida: जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नवागत जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जनसुनवाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब जिले में किसी भी विभाग में निपटाऊ कार्य नहीं चलेगा और न ही अधिकारी अनुपस्थित पाए जाएंगे। डीएम ने शासन के पूर्व निर्देशों में संशोधन करते हुए आदेश जारी किए हैं कि सभी विभागों के अधिकारी तय दिन पर डीएम कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और जनता दर्शन के दौरान स्वयं जिलाधिकारी के समक्ष लोगों की समस्याएं सुनेंगे।


Greater Noida: हर दिन अधिकारी डीएम कार्यालय में करेंगे रिपोर्ट 

नई व्यवस्था के तहत सप्ताह के हर दिन विभिन्न विभागों के अधिकारी डीएम कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। सोमवार को एडीएम न्यायिक, बीएसए और समाज कल्याण अधिकारी; मंगलवार को एडीएम वित्त व राजस्व, जिला विद्यालय निरीक्षक और प्रोबेशन अधिकारी; बुधवार को एडीए प्रशासन, पूर्ति अधिकारी और कार्यक्रम अधिकारी; बृहस्पतिवार को एडीएम एलए, जिला विकास अधिकारी और परियोजना निदेशक डीआरडीओ तथा शुक्रवार को एडीएम एलए नोएडा, कृषि अधिकारी और पंचायत राज अधिकारी जनता की समस्याएं सुनेंगे। यह जनसुनवाई हर दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी।


डीएम के इस फैसले से लोगों को मिलेगी बड़ी राहत 

जानकारी के लिए बता दे कि Greater Noida के डीएम मेधा रूपम के सामने अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई करने से जनता को त्वरित राहत मिलेगी। अब लोगों को अलग-अलग विभागों के चक्कर नहीं काटने होंगे। इससे समस्याओं का तुरंत समाधान हो सकेगा और पारदर्शिता भी बनी रहेगी। यह व्यवस्था जनता और प्रशासन के बीच संवाद और विश्वास को और मजबूत करेगी।