Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
UPSIDA: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा यूपीसीडा के प्रधान महाप्रबन्धक संदीप चन्द्रा का ग्रेटर नोएडा स्थानान्तरण
उत्तर प्रदेश शासन के औद्योगिक विकास अनुभाग-4 ने संदीप चन्द्रा, प्रधान महाप्रबन्धक (सिविल), यूपीसीडा का तात्कालिक प्रभाव से ग्रेटर नोएडा स्थानांतरण कर दिया है। आदेश संख्या 3978/77-4-25-2657/25, दिनांक 6 अगस्त 2025 के अनुसार, उन्हें स्वतः कार्यमुक्त मानते हुए नई तैनाती स्थल पर तत्काल योगदान करने का निर्देश दिया गया है।
- sakshi choudhary
- 06 Aug, 2025
UPSIDA: उत्तर प्रदेश शासन के औद्योगिक विकास अनुभाग-4 द्वारा आज एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल के तहत संदीप चन्द्रा, प्रधान महाप्रबन्धक (सिविल), यूपीसीडा का तात्कालिक प्रभाव से ग्रेटर नोएडा स्थानान्तरण कर दिया गया है। शासन द्वारा जारी आदेश संख्या 3978/77-4-25-2657/25, दिनांक 6 अगस्त 2025 के अनुसार, चन्द्रा को स्वतः कार्यमुक्त मानते हुए उन्हें पदसहित ग्रेटर नोएडा में तैनात किया गया है।
शासन ने निर्देशित किया है कि संदीप चन्द्रा बिना कार्यमुक्ति की प्रतीक्षा किए अपनी नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल योगदान करें तथा इसकी आख्या शासन को प्रेषित करें। प्रशासनिक हलकों में इस फेरबदल को ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।