Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में कचरे से मिला सबूत, नामी फूड कंपनी पर ₹1.30 लाख का जुर्माना

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब शहर की स्वच्छता को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला ज्यू-3 सेक्टर का है, जहां सड़क किनारे अवैध रूप से फेंके गए कचरे में से मिली एक पर्ची ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अब शहर की स्वच्छता को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए है। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला ज्यू-3 सेक्टर का है, जहां सड़क किनारे अवैध रूप से फेंके गए कचरे में से मिली एक पर्ची ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। यह पर्ची इकोटेक-1 एक्सटेंशन स्थित डीएफएम फूड्स के नाम पर थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर जांच कर फोटो और वीडियो से इसकी पुष्टि की और कंपनी पर ₹1.30 लाख का जुर्माना ठोका।


Greater Noida Authority: निरीक्षण के दौरान सड़क पर मिला कूड़ा, प्राधिकरण ने की कार्रवाई 

स्वास्थ्य विभाग के महाप्रबंधक आरके भारती के अनुसार, निरीक्षक नीरज सिंह और उनकी टीम ज्यू-3 इलाके में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रही थी, तभी उन्हें सड़क किनारे कचरे का ढेर मिला। तलाशी लेने पर उसमें कंपनी का नाम दर्ज पर्ची बरामद हुई। सबूत पुख्ता होने के बाद प्राधिकरण ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया। साथ ही कंपनी को चेतावनी दी गई कि भविष्य में दोबारा ऐसा करने पर और सख्त कदम उठाए जाएंगे।


एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने कड़े शब्दों में दिया ये निर्देश 

वहीं Greater Noida Authority की एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने साफ कहा कि शहर की सफाई से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। जो भी गंदगी फैलाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि स्वच्छ ग्रेटर नोएडा बनाने में प्रशासन का साथ दें और जिम्मेदार नागरिक बनें। इस कड़े कदम से साफ है कि प्राधिकरण अब स्वच्छता अभियान में कोई ढिलाई नहीं बरतेगा और गंदगी फैलाने वालों पर आर्थिक दंड के साथ सख्त चेतावनी जारी करेगा।