Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में रक्षाबंधन पर अघोषित बिजली कटौती से फीका पड़ा त्योहार

Greater Noida: रक्षाबंधन के मौके पर ग्रेटर नोएडा में शनिवार शाम हुई अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की खुशियों में खलल डाल दिया। शाम 6 बजे ज्योति किरण सोसायटी समेत कई इलाकों की बिजली अचानक चली गई और रात 9:30 बजे तक वापस नहीं आई। त्योहार की रौनक में शामिल होने आए रिश्तेदार और दोस्तों को अंधेरे में समय बिताना पड़ा। सोसायटी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटने से माहौल बिगड़ गया।
top-news

Greater Noida: रक्षाबंधन के मौके पर ग्रेटर नोएडा में शनिवार शाम हुई अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की खुशियों में खलल डाल दिया। शाम 6 बजे ज्योति किरण सोसायटी समेत कई इलाकों की बिजली अचानक चली गई और रात 9:30 बजे तक वापस नहीं आई। त्योहार की रौनक में शामिल होने आए रिश्तेदार और दोस्तों को अंधेरे में समय बिताना पड़ा। सोसायटी निवासी विनोद कुमार ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कटने से माहौल बिगड़ गया। अंततः उन्होंने दोस्तों के साथ रेस्टोरेंट में खाना खाने का फैसला किया, क्योंकि बिजली बहाल होने का इंतजार बेकार साबित हो रहा था।


Greater Noida: अक्सर देखने को मिलती है बिजली कटौती, परेशान होते है लोग 

ग्रेटर नोएडा में बिजली व्यवस्था के बिगड़ने का यह पहला मामला नहीं है। बारिश के दौरान अक्सर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। महज एक सप्ताह पहले भी तेज बारिश के बाद सेक्टर 37 समेत कई क्षेत्रों में घंटों बिजली गुल रही थी। इससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा था। रक्षाबंधन जैसे खास दिन पर हुई लंबी बिजली कटौती ने एक बार फिर शहर की पावर सप्लाई व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


बार बार भेजा गया संदेश लेकिन नहीं आई बिजली 

एनपीसीएल की ओर से Greater Noida में कटौती के दौरान बार-बार संदेश भेजा गया कि बिजली जल्द बहाल कर दी जाएगी, लेकिन यह सिलसिला लगभग 4 घंटे तक चला। इस दौरान त्योहार का उत्साह ठंडा पड़ गया और कई परिवारों को मोमबत्ती व बैकअप लाइट के सहारे काम चलाना पड़ा। शहरवासी अब बिजली आपूर्ति में सुधार और ऐसी अघोषित कटौतियों से राहत की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि त्योहार और खास मौके रोशनी में ही मनाए जा सकें।