Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: रक्षाबंधन पर पानी की किल्लत से परेशान Eco Village Society के लोग सड़कों पर उतरे

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी में रक्षाबंधन के दिन पानी की गंभीर समस्या ने निवासियों को सड़कों पर उतरने को मजबूर कर दिया। निवासियों का आरोप है कि करीब 10 टावरों में त्योहार के दिन से जलापूर्ति बंद रही, जिसके चलते घर आए रिश्तेदारों के सामने भी उन्हें पानी के लिए तरसना पड़ा।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी में रक्षाबंधन के दिन पानी की गंभीर समस्या ने निवासियों को सड़कों पर उतरने को मजबूर कर दिया। निवासियों का आरोप है कि करीब 10 टावरों में त्योहार के दिन से जलापूर्ति बंद रही, जिसके चलते घर आए रिश्तेदारों के सामने भी उन्हें पानी के लिए तरसना पड़ा। लोगों ने मेंटीनेंस प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद न तो पानी की सप्लाई बहाल की गई और न ही पानी के टैंकर उपलब्ध कराए गए।


Greater Noida: सात दिन में दो बार ठप हुई जलापूर्ति 

निवासियों ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। पिछले सप्ताह भी दो दिनों तक जलापूर्ति ठप रही थी और प्रदर्शन के बाद ही तीसरे दिन पानी आया था। मात्र सात दिन बाद फिर से यही परेशानी सामने आ गई। संजय शर्मा, जो सोसाइटी के निवासी हैं, ने कहा कि आईआरपी द्वारा नियुक्त मेंटीनेंस एजेंसी अपने दायित्वों का सही तरह से पालन नहीं कर रही है, जिससे पानी के साथ-साथ अन्य सुविधाओं का भी अभाव है। वहीं, एक अन्य निवासी शशिभूषण का कहना था कि लाखों रुपये देकर फ्लैट खरीदने के बाद भी जब बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलतीं, तो गांव का जीवन बेहतर लगता है।


रक्षाबंधन के मौके पर भी मेंटीनेंस कार्यालय में नही मौजूद था कोई

सबसे बड़ी नाराजगी इस बात को लेकर रही कि रक्षाबंधन जैसे विशेष अवसर और वीकेंड के दिन भी Greater Noida के इस सोसाइटी में मेंटीनेंस कार्यालय में कोई मौजूद नहीं था। सुबह से पानी न मिलने पर लोग शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें खाली कार्यालय मिला। मजबूरन बाजार से पानी खरीदकर घरेलू काम पूरे किए गए और कई परिवारों को बाहर से खाना मंगवाना पड़ा। निवासियों का कहना है कि अगर प्रबंधन ने जल्द ही समाधान नहीं किया, तो यह विरोध और तेज किया जाएगा।