Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में स्क्रैप माफिया पर फिर शिकंजा, गैंग लीडर का करीबी सूरज गिरफ्तार

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक बार फिर स्क्रैप माफिया नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज केस में गैंग लीडर रवि नागर उर्फ रवि काना के बेहद करीबी साथी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक बार फिर स्क्रैप माफिया (Scrap mafia) नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज केस में गैंग लीडर रवि नागर उर्फ रवि काना के बेहद करीबी साथी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है। सूरज बुलंदशहर के औरंगाबाद का निवासी है और उस पर गैंगस्टर एक्ट समेत तीन अन्य आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, सूरज की गिरफ्तारी से गैंग के कई अहम राज खुलने की संभावना है, जिसके लिए उससे गहन पूछताछ की जा रही है।


Greater Noida: रवि काना पर दर्ज है कई मामले, पुलिस जाँच में सामने आई ये बातें 

वर्तमान में गैंग लीडर रवि काना जेल में बंद है। उस पर गैंगरेप समेत कई गंभीर धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और उस पर इनाम भी घोषित रह चुका है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रवि काना और उसका गैंग जिले के बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर दबाव बनाकर स्क्रैप के ठेके हासिल करते थे। यह ठेके धमकी और अवैध तरीके से लिए जाते थे, जिससे गैंग की काली कमाई होती थी। हैरान करने वाली बात यह है कि Greater Noida में इस अवैध कमाई का निवेश विदेशों में भी किया गया है, जिसकी जांच अब तेजी से आगे बढ़ रही है।


गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज है मुकदमा दर्ज अब होगी कार्रवाई 

पुलिस सूत्रों के अनुसार, Greater Noida के रवि काना गैंग के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक सदस्यों पर हाल ही में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कई अन्य संदिग्ध भी पुलिस की रडार पर हैं और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है। पुलिस का कहना है कि इस ऑपरेशन का मकसद न सिर्फ अपराधियों को जेल भेजना है, बल्कि गैंग के आर्थिक नेटवर्क को भी पूरी तरह खत्म करना है, ताकि भविष्य में इस तरह के अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।