Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार
● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी
● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती
● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था
● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त
● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री
● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी
● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, तालड़ा गांव में 50 हजार वर्ग मीटर जमीन मुक्त
Greater Noida Authority ने वर्क सर्कल-8 के तहत तालड़ा गांव में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 50,000 वर्ग मीटर अधिसूचित क्षेत्र को खाली कराया। कॉलोनाइजर अवैध रूप से कॉलोनी विकसित कर रहे थे, जिन्हें पहले नोटिस दिया गया था, लेकिन वैध दस्तावेज न मिलने पर जेसीबी से निर्माण ध्वस्त कर दिया गया। यह अभियान ओएसडी रामनयन सिंह और जीएम (प्रोजेक्ट) एके सिंह के नेतृत्व में पुलिस सहयोग से चलाया गया। प्राधिकरण ने चेतावनी दी कि बिना अनुमति या नक्शा पास कराए निर्माण बर्दाश्त नहीं होगा और जनता से जमीन खरीदने से पहले जानकारी लेने की अपील की। अभियान शहर की सुव्यवस्थित योजना और विकास बनाए रखने के लिए जारी रहेगा।
- sakshi choudhary
- 12 Aug, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अपनी सख्त कार्रवाई को जारी रखते हुए वर्क सर्कल-8 के अंतर्गत तालड़ा गांव में एक बड़े अभियान को अंजाम दिया। इस कार्रवाई में प्राधिकरण ने लगभग 50 हजार वर्ग मीटर अधिसूचित क्षेत्र को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
प्राधिकरण की टीम ने इस अभियान को योजनाबद्ध तरीके से स्थानीय पुलिस के सहयोग से पूरा किया। कार्रवाई का नेतृत्व प्राधिकरण के ओएसडी रामनयन सिंह और जीएम (प्रोजेक्ट) एके सिंह ने किया। उनके साथ वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह, नरोत्तम सिंह, रतिक, प्रभात शंकर, प्रबंधक राकेश बाबू, स्वतंत्र वर्मा, मिथलेश कुमार, बृजेन्द्र कुशवाह, सहायक प्रबंधक डीपी श्रीवास्तव, रामकिशन और वर्क सर्कल के सभी तकनीकी व फील्ड सुपरवाइजर मौजूद रहे।
जानकारी के अनुसार, कॉलोनाइजरों द्वारा Greater Noida प्राधिकरण के अधिसूचित क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण ने इस अवैध निर्माण को रोकने के लिए पहले नोटिस जारी किए थे, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज प्रस्तुत न होने पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई। इस अभियान में जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति या नक्शा पास कराए अवैध निर्माण को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। Greater Noida प्राधिकरण का यह अभियान शहर की सुव्यवस्थित योजना और विकास को बनाए रखने के लिए चलाया जा रहा है। प्राधिकरण ने जनता से अपील की है कि जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त करें, ताकि अवैध कॉलोनियों में उनकी मेहनत की कमाई न फंसे। यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अवैध अतिक्रमण और निर्माण के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है, जो भविष्य में भी जारी रहेगा।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *