Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● लखनऊ में गमला चोरी पर CM Yogi का तंज: “ढाई करोड़ की कार से 45 रुपये का गमला ले जा रहे लोग” ● गौतम बुद्ध नगर की बेटी ममता कुमारी ने राष्ट्रीय हॉकी में बढ़ाया जिले का मान, संघर्ष से सफलता तक की प्रेरणादायक कहानी ● ग्रेटर नोएडा में जनगणना 2027 को लेकर सख्ती, ड्यूटी रिसीव न करने वाले प्रागणकों पर होगी FIR ● ख़बर का असर: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अवैध कालोनियों की सीवर लाइन पर चला बुलडोजर ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की OTS Scheme 2026 लागू, फ्लैट आवंटियों को ब्याज और पेनल्टी में बड़ी राहत ● CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर याचिका को लेकर कोर्ट की सख्त टिप्पणी ● गौतमबुद्ध नगर में भीषण गर्मी के चलते 12वीं तक के स्कूल बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश ● ग्रेटर नोएडा: खाना बनाते समय लगी चिंगारी से 30 झुग्गियां जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे में पाया काबू ● Heatwave Alert: गर्मी बना रही मानसिक रोगी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी ● गौतमबुद्धनगर पुलिस की बड़ी अपील, ईद पर अफवाहों से रहें सावधान, शांति बनाए रखें

Greater Noida: लडपुरा की शानदार जीत! Babu Ram Bhati Memorial Cricket Tournament में Coolesra Tigers को 104 रनों से हराया

Shaheed Vijay Singh Pathik Sports Complex में खेले गए चौथे मैच में Team Ladpura ने Coolesra Tigers को 104 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
top-news

Greater Noida: Babu Ram Bhati Memorial Gramin Cricket Tournament 2025 के चौथे मैच में Team Ladpura ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए Coolesra Tigers को 104 रनों से मात दी। वहीं, दिन का तीसरा मुकाबला बारिश की वजह से स्थगित करना पड़ा। Shaheed Vijay Singh Pathik Sports Complex में खेले गए इस मैच में लडपुरा के बल्लेबाज़ों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और विपक्षी टीम पर दबाव बना दिया। Abhishek Bhati ने 32 गेंदों पर 55 रन, Sachin Bhati ने 37 गेंदों पर 61 रन और Prince Chandila ने मात्र 18 गेंदों में नाबाद 55 रन (7 छक्के) जड़कर टीम का स्कोर 18 ओवर में 4 विकेट पर 227 रन तक पहुंचा दिया।


Greater Noida: इन गेंदबाज़ो ने बनाए इतने रन 

लक्ष्य का पीछा करते हुए Coolesra Tigers की शुरुआत खराब रही और टीम कभी भी रन गति के दबाव से उबर नहीं पाई। V. Goswami (23 रन) और Vineet Saini (14 रन) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज़ टिककर नहीं खेल सका। लडपुरा के गेंदबाज़ों में Sachin Bhati ने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट, Aditya Bhati ने 3 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट और Sumit Hazari ने 2 विकेट हासिल किए। नतीजतन, Coolesra Tigers निर्धारित 18 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन ही बना सकी।


इस खिलाड़ी को मिला मैन ऑफ द मैच का खिताब 

जानकारी के लिए बता दे कि Greater Noida में हो रहे इस मैच का नतीजा लडपुरा के पक्ष में 104 रनों की विशाल जीत के रूप में रहा। Man of the Match का खिताब Sachin Bhati को उनकी ऑलराउंड परफॉर्मेंस के लिए दिया गया उन्होंने बल्ले से 61 रन बनाए और गेंदबाज़ी में भी अहम विकेट लिया। इस जीत के साथ Team Ladpura ने टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली और अगले मुकाबलों के लिए आत्मविश्वास भी बढ़ा लिया। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मुकाबला एक हाई-स्कोरिंग और एंटरटेनिंग गेम साबित हुआ, जिसमें power hitting, तेज गेंदबाज़ी और रोमांच भरपूर देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *