Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में पौधारोपण अभियान! सेक्टर-2 और सूरजपुर में 230 से अधिक पौधे लगाए गए

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने शहर को हराभरा बनाने के लिए विशेष पौधारोपण अभियान चलाया। सेक्टर-2 में नीम, चंपा और कनेर सहित 100 से अधिक पौधे तथा सूरजपुर श्मशान घाट परिसर में अमरूद, कचनार, गुलमोहर, जामुन और नींबू जैसे 130 पौधे लगाए गए। अभियान में प्राधिकरण अधिकारी, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, स्थानीय निवासी और ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी की। एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने नागरिकों से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की, इसे पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सुधार और प्रदूषण नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण बताया।
top-news

Greater Noida: शहर को हरा-भरा (Green City) बनाने की दिशा में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग ने एक विशेष पौधारोपण अभियान (Plantation Drive) चलाया। इस अभियान के तहत ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-2 में नीम, चंपा और कनेर जैसी विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक पौधे लगाए गए। इस मौके पर प्राधिकरण के उद्यान विभाग के डीजीएम संजय कुमार जैन, प्रबंधक प्रशांत समाधिया, सहायक प्रबंधक हरिंदर सिंह, हरेंद्र भाटी, गजराज सिंह और आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया।


Greater Noida: सूरजपुर क्षेत्र में पौधारोपण में इन लोगों ने की भागीदारी 

वहीं सूरजपुर क्षेत्र में स्थित श्मशान घाट परिसर में 130 पौधों का रोपण किया गया। यहां अमरूद, कचनार, गुलमोहर, जामुन और नींबू जैसी फलदार एवं सजावटी प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधारोपण कार्यक्रम में मानिक चंद शर्मा और कई ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्थानीय समुदाय का मानना है कि ऐसे अभियान न केवल पर्यावरण (Environment) को स्वच्छ और संतुलित बनाने में मदद करेंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को बेहतर वातावरण भी प्रदान करेंगे।


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ लक्ष्मीवीएस ने निवासियों से की ये अपील 

वहीं Greater Noida प्राधिकरण की एसीईओ लक्ष्मी वीएस ने सभी निवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी नियमित देखभाल करें। उन्होंने कहा कि पौधारोपण सिर्फ पर्यावरण संरक्षण (Environmental Protection) का ही हिस्सा नहीं, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य, स्वच्छ हवा (Clean Air) और जलवायु सुधार (Climate Improvement) से भी जुड़ा हुआ है। प्राधिकरण की यह पहल शहर में हरियाली बढ़ाने और प्रदूषण (Pollution Control) को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *