Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida Encounter: नरेश प्रजापति मर्डर केस के पांच आरोपी गिरफ्तार, दो बदमाश गोली लगने से घायल

Greater Noida Encounter: ग्रेटर नोएडा में बिसरख कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार देर रात हुई मुठभेड़ (Encounter) में बड़ा खुलासा हुआ। चिपियाना बुजुर्ग के पास चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार में सवार पांच संदिग्धों को रोकने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश, नीरज और सुनील के पैरों में गोली लगी, जबकि तीन अन्य आरोपी, सौरभ, प्रवीण और अंकित को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान दबोच लिया गया।
top-news

Greater Noida Encounter: ग्रेटर नोएडा में बिसरख कोतवाली पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार देर रात हुई मुठभेड़ (Encounter) में बड़ा खुलासा हुआ। चिपियाना बुजुर्ग के पास चेकिंग के दौरान स्विफ्ट डिजायर कार में सवार पांच संदिग्धों को रोकने पर उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश, नीरज और सुनील के पैरों में गोली लगी, जबकि तीन अन्य आरोपी, सौरभ, प्रवीण और अंकित को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान दबोच लिया गया। पुलिस ने मौके से तीन तमंचा, कारतूस, धारदार हथियार और कार बरामद की।


Greater Noida Encounter: पुलिस जाँच में सामने आई ये बड़ी बात 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि ये सभी आरोपी 2 अगस्त को रोजा जलालपुर गांव के समाजसेवी नरेश प्रजापति की हत्या (Murder) में शामिल थे। बदमाशों ने धारदार हथियार से नरेश की हत्या कर शव को बुलंदशहर में नहर के पास फेंक दिया था। मामले में हत्या की सुपारी गांव के ही प्रवीण ने दी थी, जबकि अन्य आरोपी हापुड़ के रहने वाले हैं। नरेश की गुमशुदगी और हत्या की आशंका पर परिजनों ने बिसरख कोतवाली का घेराव भी किया था। पुलिस ने उसी आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी, जो अब Greater Noida Encounter के बाद सुलझ गई है।


पुलिस इंकाउंटर में हथियारों का जखीरा हुआ बरामद 

इस मुठभेड़ में पुलिस ने न केवल हत्या के आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई, बल्कि हथियारों के जखीरे को भी बरामद किया। घटना के बाद से इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इलाके में लगातार नाकेबंदी एवं चेकिंग जारी रहेगी। यह एनकाउंटर एक बार फिर साबित करता है कि अपराध चाहे कितना भी गंभीर क्यों न हो, कानून के शिकंजे से बच पाना नामुमकिन है।