Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026
● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
Greater Noida: यमुना एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत! साथी गंभीर घायल
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, राजस्थान (Rajasthan) निवासी आकाश अपने दोस्त के साथ बाइक से नोएडा (Noida) लौट रहा था। इसी दौरान जेवर (Jewar) इलाके में पीछे से आ रही रोडवेज बस (UPSRTC Bus) ने ओवरटेक करते समय बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
- sakshi choudhary
- 16 Aug, 2025
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) के यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, राजस्थान (Rajasthan) निवासी आकाश अपने दोस्त के साथ बाइक से नोएडा (Noida) लौट रहा था। इसी दौरान जेवर (Jewar) इलाके में पीछे से आ रही रोडवेज बस (UPSRTC Bus) ने ओवरटेक करते समय बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े।
Greater Noida: हादसे में घायल लोगों को भेजा गया अस्पताल
हादसे के बाद दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि आकाश की हालत बेहद गंभीर थी। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। वहीं उसका साथी अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। आकाश नोएडा की एक कंपनी में जॉब करता था और हादसे के समय वह अपने दोस्त के साथ राजस्थान से नोएडा लौट रहा था। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने रोडवेज चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।
प्रभारी संजय सिंह ने कही ये बड़ी बात
जेवर कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि इस सड़क हादसे (Road Accident) की FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी चालक की पहचान कर ली है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी होगी। यह हादसा एक बार फिर हाईवे सुरक्षा (Highway Safety) और स्पीड लिमिट (Speed Limit) को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करता है। लोगों का कहना है कि रोडवेज बस चालकों की लापरवाही आए दिन ऐसी घटनाओं को जन्म देती है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर मॉनिटरिंग सिस्टम और सख्त ट्रैफिक नियम लागू किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।