Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, बिसरख गांव में डूब क्षेत्र के अवैध निर्माण ढहाए

कार्रवाई के दौरान केवल उन्हीं ढांचों को गिराया गया, जो खाली पाए गए और जिनमें कोई भी व्यक्ति निवास नहीं कर रहा था।
top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को डूब क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई की। यह कार्रवाई बिसरख गांव के खसरा संख्या 112 और 113 पर की गई, जहां लगभग 25,000 वर्ग मीटर भूमि पर लगातार अवैध निर्माण खड़े किए जा रहे थे। अधिकारियों के अनुसार, इस क्षेत्र में ज्यादातर निर्माणों में लोग रह रहे हैं, लेकिन कार्रवाई के दौरान केवल उन्हीं ढांचों को गिराया गया, जो खाली पाए गए और जिनमें कोई भी व्यक्ति निवास नहीं कर रहा था।

इस कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम रामनयन और महाप्रबंधक (परियोजना) ए.के. सिंह ने किया। यह एरिया ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-3 के अंतर्गत आता है। मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम, वरिष्ठ प्रभारी प्रबंधक नागेंद्र सिंह और प्रभात शंकर, मैनेजर रोहित गुप्ता सहित प्राधिकरण की पूरी परियोजना टीम मौजूद रही।

कार्रवाई के दौरान पुलिस प्रशासन की तरफ से पूरा सहयोग मिला। सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि डूब क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।