Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में फिर अटकी Lift, Residents में रोष

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित Paramount Golf Forest Society में एक बार फिर लिफ्ट अटकने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोसाइटी की लिफ्ट चौथी मंजिल पर अचानक रुक गई, जिसमें कई लोग फंस गए। करीब 30 मिनट तक फंसे रहने के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। सबसे हैरानी की बात यह रही कि लिफ्ट में फंसे लोगों को तत्काल मदद नहीं मिल सकी और मेंटेनेंस टीम की ओर से भी कोई त्वरित कार्रवाई नहीं हुई।
top-news

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र स्थित Paramount Golf Forest Society में एक बार फिर लिफ्ट अटकने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि सोसाइटी की लिफ्ट चौथी मंजिल पर अचानक रुक गई, जिसमें कई लोग फंस गए। करीब 30 मिनट तक फंसे रहने के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका। सबसे हैरानी की बात यह रही कि लिफ्ट में फंसे लोगों को तत्काल मदद नहीं मिल सकी और मेंटेनेंस टीम की ओर से भी कोई त्वरित कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान फंसे लोग घबराहट और परेशानी में रहे।


Greater Noida: लिफ्ट अटकने से परेशान लोगो ने बनाई वीडियो 

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लिफ्ट के अंदर फंसे लोग किस तरह से परेशान और डरे हुए थे। आखिरकार सोसाइटी के अन्य residents ने मिलकर काफी मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोला और सभी फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। निवासियों का कहना है कि अगर समय रहते मदद नहीं मिलती, तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।


सोसाइटी के लोगों ने मेंटेनेन्स डिपार्टमेंट पर उठाए सवाल 

सोसाइटी के लोगों ने इस घटना के बाद प्रबंधन और maintenance department पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि लिफ्ट की नियमित inspection और maintenance नहीं की जा रही है, जिसकी वजह से बार-बार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। निवासियों ने यह भी कहा कि प्रबंधन को तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी लिफ्टों की जांच करवानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की परेशानियों से बचा जा सके। यह घटना एक बार फिर से रेजिडेंशियल सोसाइटी की safety standards और प्रबंधन की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े करती है।