Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Greater Noida: साइकिल से भारत भ्रमण कर ग्रेटर नोएडा पहुँचे जैनो, ग्रैडस इंटरनेशनल में हुआ भव्य स्वागत

Greater Noida: Amsterdam के निवासी और cycling lover जैनो ने अपने अद्भुत जुनून से आज इतिहास रच दिया। भारत भ्रमण के दौरान उन्होंने कन्याकुमारी से लेकर ग्रेटर नोएडा तक की लंबी यात्रा साइकिल पर पूरी की। नीदरलैंड्स की तरह भारत में भी उन्होंने लोगों को यह संदेश दिया कि eco-friendly ride और साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।
top-news

Greater Noida:  Amsterdam के निवासी और cycling lover जैनो ने अपने अद्भुत जुनून से आज इतिहास रच दिया। भारत भ्रमण के दौरान उन्होंने कन्याकुमारी से लेकर ग्रेटर नोएडा तक की लंबी यात्रा साइकिल पर पूरी की। नीदरलैंड्स की तरह भारत में भी उन्होंने लोगों को यह संदेश दिया कि eco-friendly ride और साइकिल चलाना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है। यात्रा के दौरान उनके गले में कृष्ण नामी पटका इस बात का प्रमाण था कि उन्होंने मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भी विशेष समय बिताया।


Greater Noida:  20 अगस्त को विद्यालय की  प्रधानाचार्या ने जैनो का किया स्वागत 

20 अगस्त 2025 को जब जैनो Gradus International School के द्वार पर पहुँचे, तो विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रद्धेय अदिति बसु मैम ने उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया। उनके गले में गेंदों की पुष्पमालाएँ पहनाई गईं और छात्रों ने करतल ध्वनि तथा पुष्पवर्षा से माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रांगण में एक अनूठा दृश्य देखने को मिला, जब सभी छात्र-छात्राओं ने साइकिल के साथ जैनो की उपस्थिति का आनंद लिया।


जैनो के इस प्रयास की हो रही सराहना 

जैनो की विशेष modern bicycle, जिसमें अत्याधुनिक सुविधाएँ भी हैं, सभी के आकर्षण का केंद्र बनी। बच्चों ने उनके साथ photographs खिंचवाईं और cycling को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। यह यात्रा न केवल खेल और फिटनेस के प्रति जागरूकता का प्रतीक बनी, बल्कि यह भी दर्शाती है कि sustainable transport आने वाले समय की ज़रूरत है। जैनो का यह प्रयास निस्संदेह युवाओं को प्रेरणा देगा और cycling culture को भारत में और भी प्रोत्साहित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *