Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Greater Noida Authority: ग्रेनो प्राधिकरण ने BPO और IT सेक्टर के लिए भूखंड योजना की शुरुआत

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक बार फिर IT सेक्टर और BPO कंपनियों को आकर्षित करने के लिए बड़ी पहल की है। प्राधिकरण ने Knowledge Park-5 और Techzone-7 सेक्टर में कुल 22 भूखंडों की योजना लांच की है। इन भूखंडों का आकार 500 वर्गमीटर से लेकर 1389 वर्गमीटर तक रखा गया है। सोमवार यानी 25 अगस्त से इस योजना के लिए registration process शुरू होगी और आवेदक 23 सितंबर तक इसमें शामिल हो सकेंगे।
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक बार फिर IT सेक्टर और BPO कंपनियों को आकर्षित करने के लिए बड़ी पहल की है। प्राधिकरण ने Knowledge Park-5 और Techzone-7 सेक्टर में कुल 22 भूखंडों की योजना लांच की है। इन भूखंडों का आकार 500 वर्गमीटर से लेकर 1389 वर्गमीटर तक रखा गया है। सोमवार यानी 25 अगस्त से इस योजना के लिए registration process शुरू होगी और आवेदक 23 सितंबर तक इसमें शामिल हो सकेंगे। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने साफ किया है कि इन भूखंडों का आवंटन e-auction system के माध्यम से किया जाएगा।


इससे पहले भी ग्रेटर नोएडा को IT कंपनियों का हब बनाने की कवायद हुई थी, लेकिन उम्मीद के अनुसार परिणाम सामने नहीं आए। अब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने से यहां निवेश और BPO कंपनियों के आने की संभावनाएं काफी बढ़ गई हैं। यही कारण है कि Greater Noida Authority ने नए सिरे से इस land allotment scheme को लांच किया है। प्राधिकरण का मानना है कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रेटर नोएडा को IT hub के रूप में पहचान मिलेगी।


ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के वरिष्ठ प्रबंधक अरविंद मोहन सिंह ने जानकारी दी कि योजना में शामिल सभी 22 भूखंडों का आरक्षित मूल्य मिलाकर लगभग 55 करोड़ रुपये तय किया गया है। ये भूखंड खासतौर पर Business Process Outsourcing (BPO) कंपनियों और IT सेक्टर के लिए आकर्षक बनाए गए हैं। वहीं, Greater Noida Authority की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने कहा कि शहर में निवेश की संभावनाओं को देखते हुए यह योजना तैयार की गई है, जिससे युवाओं को भी बड़े स्तर पर नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे।


जानकारी के लिए बता दे कि यह योजना ग्रेटर नोएडा के लिए आर्थिक विकास का नया द्वार खोल सकती है। जहां एक ओर कंपनियों को बेहतर लोकेशन और कनेक्टिविटी मिलेगी, वहीं दूसरी ओर युवाओं को रोजगार मिलेगा। आने वाले समय में यह योजना ग्रेटर नोएडा को दिल्ली-NCR का एक प्रमुख IT destination बनाने में मददगार साबित हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *