Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida Nikki Murder Case: महिला आयोग की सख्ती, पति व ससुरालवालों पर हत्या का आरोप

Greater Noida Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में Nikki Murder Case ने सनसनी फैला दी है। 21 अगस्त को हुई इस घटना में शुरुआत में मामला dowry death (दहेज़ हत्या) माना जा रहा था, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ी, नए-नए एंगल सामने आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, निक्की भाटी की शादी के बाद से ही उसके पति विपिन भाटी का किसी अन्य महिला से अफेयर चल रहा था। निक्की के भाई का आरोप है कि पति, ससुरालवालों के साथ मिलकर निक्की को जिंदा जलाया गया। इस आरोप में पुलिस ने विपिन, उसकी मां दया भाटी, पिता सतवीर भाटी और भाई रोहित को गिरफ्तार कर लिया है।
top-news

Greater Noida Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में Nikki Murder Case ने सनसनी फैला दी है। 21 अगस्त को हुई इस घटना में शुरुआत में मामला dowry death (दहेज़ हत्या) माना जा रहा था, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ी, नए-नए एंगल सामने आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, निक्की भाटी की शादी के बाद से ही उसके पति विपिन भाटी का किसी अन्य महिला से अफेयर चल रहा था। निक्की के भाई का आरोप है कि पति, ससुरालवालों के साथ मिलकर निक्की को जिंदा जलाया गया। इस आरोप में पुलिस ने विपिन, उसकी मां दया भाटी, पिता सतवीर भाटी और भाई रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी पर IPC sections के तहत हत्या और दहेज़ उत्पीड़न का केस दर्ज हुआ है।


जानकारी के लिए बता दे कि Greater Noida Nikki Murder Case के इस पूरे मामले में अब State Women Commission भी सक्रिय हो गया है। महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने गौतम बुद्ध नगर के जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने अब तक हुई गिरफ्तारियों की पूरी जानकारी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इससे यह साफ है कि निक्की की मौत को लेकर सरकार और प्रशासन सख्त नजर आ रहा है।


हालांकि, Greater Noida Nikki Murder Case में नया ट्विस्ट तब आया जब सोशल मीडिया पर कुछ CCTV Footage और वीडियो वायरल हुए। इनमें विपिन अपने बेटे के साथ बाहर कार की सफाई करता दिख रहा है। गांव के कुछ लोगों का दावा है कि घटना के वक्त वह घर के बाहर था और उसे फंसाया जा रहा है। इन वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस को अब कई एंगल से जांच करनी पड़ रही है, जिससे केस और पेचीदा हो गया है।


निक्की के पिता ने भावुक होकर कहा कि उनकी बेटी एक Beauty Parlour चलाती थी और सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी। उन्होंने सवाल उठाया “क्या रील बनाना और पार्लर चलाना कोई गुनाह था?” उनका आरोप है कि ससुराल वाले निक्की की तरक्की और उसकी सोशल मीडिया एक्टिविटी से खुश नहीं थे। फिलहाल पुलिस सभी बयानों, वीडियो और डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। यह मामला murder mystery बन चुका है और हर दिन नए खुलासों के कारण लोगों की निगाहें इस केस पर टिकी हुई हैं।