Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में करंट लगने से युवक की मौत, परिजनों ने किया बवाल! यहाँ जाने पूरी खबर

Greater Noida: जैतपुर गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया जब एक 32 वर्षीय युवक की मौत करंट लगने से हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक हरेंद्र गांव के ही एक व्यक्ति के यहां काम करता था और घटना के समय वह मालिक की car washing कर रहा था। इसी दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
top-news

Greater Noida: जैतपुर गांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया जब एक 32 वर्षीय युवक की मौत करंट लगने से हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक हरेंद्र गांव के ही एक व्यक्ति के यहां काम करता था और घटना के समय वह मालिक की car washing कर रहा था। इसी दौरान बिजली के करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने जैतपुर गोल चक्कर पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और आरोपी मालिक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।


Greater Noida: पिता ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक के पिता पप्पू ने घटना पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सुबह छह बजे बेटे को बुलाया गया और करंट लगाकर मार दिया गया। उनका कहना है कि मालिक की ओर से एक लाख रुपये देने की पेशकश की गई, लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं मिली। इसी वजह से आक्रोशित परिजनों ने road protest किया और शव को सड़क पर रखकर नारेबाजी शुरू कर दी।


पुलिस का बयान और जांच

थाना सूरजपुर पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि हरेंद्र की गैराज में गाड़ी धोते समय करंट लगने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 32 वर्ष थी और वह Greater Noida के सूरजपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव का ही रहने वाला था। वर्तमान में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। पंचायतनामा भरने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और परिजनों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कानूनी कदम उठाए जाएंगे। Greater Noida में हुई यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है और लोग सुरक्षा उपायों व बिजली व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।