Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Noida: नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी! 40 लाख रुपये का अवैध गाँजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

Noida: नोएडा पुलिस और सीआरटी/स्वॉट-2 टीम ने अवैध Ganja Smuggling पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से कुल 01 क्विंटल 82 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹40 लाख बताई जा रही है। इतना ही नहीं, तस्करी में प्रयुक्त एक Iser Canter Truck भी जब्त किया गया है।
top-news

Noida: नोएडा पुलिस और सीआरटी/स्वॉट-2 टीम ने अवैध Ganja Smuggling पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन आरोपियों के कब्जे से कुल 01 क्विंटल 82 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग ₹40 लाख बताई जा रही है। इतना ही नहीं, तस्करी में प्रयुक्त एक Iser Canter Truck भी जब्त किया गया है। यह गिरफ्तारी थाना फेस-2 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की।


पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में अजय कुमार (मेरठ), नीरज वत्स उर्फ नीरू (गुरुग्राम) और हिमांशु जाटव (बिजनौर) शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि ये तस्कर कटक, उड़ीसा से कम दामों में गांजा खरीदकर कैन्टर गाड़ियों और प्राइवेट वाहनों से चोरी-छिपे नोएडा और एनसीआर इलाके में सप्लाई करते थे। आरोपी WhatsApp Call के जरिए आपस में संपर्क रखते थे ताकि पुलिस उनकी लोकेशन ट्रैक न कर सके।


तस्करों ने बताया कि वे एनसीआर क्षेत्र में घूम-घूमकर drug addicts को महंगे दामों पर गांजा बेचते थे और मोटा मुनाफा कमाते थे। इनके साथ कुछ और लोग भी जुड़े हुए हैं, जिनमें सोनू उर्फ मोहम्मद सादाब और जे.पी. नामक व्यक्ति का नाम सामने आया है। पुलिस ने बताया कि इन्हें गिरफ्तार करने के लिए अलग से टीम का गठन किया गया है। इससे पहले भी अजय कुमार और नीरज वत्स कई बार NDPS Act के तहत पकड़े जा चुके हैं।


बरामदगी की सफलता पर DCP Central Noida ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। इस कार्रवाई से साफ है कि पुलिस नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इस तरह की कार्रवाइयां न केवल अपराध पर लगाम लगाने में मदद करती हैं, बल्कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने की दिशा में भी अहम भूमिका निभाती हैं।