Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा से Eastern Peripheral Expressway को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से अटकी सिरसा से लडपुरा अंडरपास (Sirsa to Ladpura Underpass) तक की सड़क का काम अब शुरू होने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 130 मीटर चौड़ी और करीब 600 मीटर लंबी इस सड़क को बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा के लोगों के लिए खुशखबरी है। लंबे समय से अटकी सिरसा से लडपुरा अंडरपास (Sirsa to Ladpura Underpass) तक की सड़क का काम अब शुरू होने जा रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 130 मीटर चौड़ी और करीब 600 मीटर लंबी इस सड़क को बनाने की तैयारी पूरी कर ली है। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 21 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि अक्टूबर से निर्माण कार्य (Construction Work) की शुरुआत हो जाएगी।


जानकारी के लिए बता दे कि Greater Noida Authority के अनुसार, यह सड़क कासना-सूरजपुर रोड को आगे बढ़ाते हुए बुलंदशहर रोड से जोड़ेगी और फिर सीधे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) से कनेक्ट करेगी। अभी तक सड़क का एक हिस्सा अधूरा होने के कारण ग्रेटर नोएडा से गाजियाबाद और पलवल की ओर जाने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता था। खासकर हरियाणा की तरफ जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ता था। अब इस रोड कनेक्टिविटी (Road Connectivity) से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।


वहीं Greater Noida Authority के सीईओ एनजी रविकुमार (CEO N.G. Ravikumar) की मंजूरी के बाद इस अधूरे प्रोजेक्ट को पूरा करने की दिशा में कदम तेज कर दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया (Tender Process) शुरू हो चुकी है और उम्मीद है कि सितंबर के अंत तक एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा। एजेंसी के चयन के बाद यहां यूटिलिटी शिफ्टिंग (Utility Shifting) का कार्य पूरा किया जाएगा और फिर निर्माण तेजी से आगे बढ़ेगा।


सड़क निर्माण के साथ-साथ सर्विस लेन (Service Lane), नाला (Drain Construction) और सीवरेज लाइन (Sewerage Line) डालने का काम भी किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा के निवासियों और यात्रियों के लिए यह कनेक्टिविटी (Connectivity) नई सुविधा लेकर आएगी और ट्रैफिक जाम की समस्या भी काफी हद तक कम होगी। इस नई रोड लिंक से गाजियाबाद, पलवल और हरियाणा के अन्य इलाकों तक पहुंचना और आसान हो जाएगा।