Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर में बाढ़ का अलर्ट! यमुना नदी के डूब क्षेत्र में खतरा, लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील

Greater Noida: यमुना नदी (Yamuna River) में लगातार बढ़ रहे पानी के स्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग (Irrigation Department) ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने साफ किया है कि नदी के डूब क्षेत्र (Flood Zone) में बसे गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थान (Safe Places) पर चले जाएं और अगले कुछ दिनों तक एहतियात बरतें।
top-news

Greater Noida: यमुना नदी (Yamuna River) में लगातार बढ़ रहे पानी के स्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग (Irrigation Department) ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने साफ किया है कि नदी के डूब क्षेत्र (Flood Zone) में बसे गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थान (Safe Places) पर चले जाएं और अगले कुछ दिनों तक एहतियात बरतें।


अधिशासी अभियंता सिंचाई निर्माण खंड गाजियाबाद ने जानकारी दी कि ताजेवाला बैराज (Hathinikund Barrage) से एक सितंबर को सुबह 9 बजे यमुना नदी में 3,29,313 क्यूसेक पानी (Cusec Water) छोड़ा गया है। अनुमान है कि यह पानी 2 सितंबर की शाम तक दिल्ली (Delhi) और आसपास के क्षेत्रों तक पहुंच जाएगा। इससे यमुना नदी के डूब क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनने की संभावना बढ़ गई है।


पिछले कुछ वर्षों में बाढ़ (Flood Situation) के कारण कई गांव प्रभावित हो चुके हैं। इस बार भी स्थिति गंभीर हो सकती है। अधिकारियों ने कहा है कि लोग अपने परिवार और पशुओं को तुरंत डूब क्षेत्र से हटा लें और नजदीकी सुरक्षित इलाकों में शरण लें। साथ ही, प्रशासन (Administration) की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी आपातकाल (Emergency) की स्थिति से निपटा जा सके।


विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में पानी का स्तर और बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों से सहयोग की अपील की गई है। यमुना नदी से सटे इलाकों के ग्रामीणों को चेतावनी दी गई है कि वे किसी भी स्थिति में नदी किनारे या डूब क्षेत्र में न रहें। प्रशासन ने यह भी कहा है कि आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक कर लें और Alert Mode में रहें।