Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: ग्रेनो वेस्ट Metro परियोजना को मिली नई रफ्तार, मंत्रालय स्तर पर बैठक की तैयारी

Greater Noida: लंबे समय से ठंडी पड़ी Greater Noida West Metro Project को लेकर अब सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। एक्वा लाइन के सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से ब्लू लाइन के सेक्टर-61 स्टेशन होते हुए नॉलेज पार्क-5 तक प्रस्तावित इस परियोजना पर मंत्रालय स्तर पर अहम बैठक होने जा रही है। Noida Metro Rail Corporation (NMRC) ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बैठक का उद्देश्य इस रूट को Public Investment Board (PIB) से मंजूरी दिलाना है। जैसे ही यह अनुमति मिलेगी, प्रस्ताव सीधे कैबिनेट तक जाएगा, जो इस प्रक्रिया का अंतिम चरण होगा।
top-news

2023 में Greater Noida मेट्रो रूट की Detailed Project Report (DPR) को शहरी विकास मंत्रालय और वित्त मंत्रालय की मंजूरी पहले ही मिल चुकी थी। लेकिन कैबिनेट में भेजने से पहले इसमें कुछ संशोधन जरूरी थे। मंत्रालय ने परीक्षण में पाया कि सेक्टर-51 से ब्लू लाइन को कॉमन प्लेटफॉर्म से जोड़ना अधिक सुविधाजनक होगा। इसके चलते DPR में बदलाव कराया गया, ताकि यात्रियों को बिना किसी दिक्कत के seamless travel experience मिल सके।

प्रस्तावित Metro Corridor की कुल लंबाई 17.345 किलोमीटर है। इस दूरी में 11 मेट्रो स्टेशन बनाए जाने की योजना है। यह रूट सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-5 तक जाएगा। इस प्रोजेक्ट से ग्रेनो वेस्ट के लाखों लोगों को सीधा फायदा होगा, जो रोजाना नोएडा और दिल्ली के बीच आवाजाही करते हैं। परियोजना के पूरा होने के बाद इस क्षेत्र की connectivity और property value दोनों में तेजी आने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि इस प्रोजेक्ट पर पहले चर्चा धीमी हो गई थी क्योंकि इसी दौरान गाजियाबाद से जेवर तक बन रही Rapid Rail Corridor पर फोकस बढ़ गया था। लेकिन अब एक बार फिर ग्रेनो वेस्ट मेट्रो पर काम तेज करने की तैयारी है। अगर सबकुछ योजना के अनुसार हुआ तो यह मेट्रो लाइन ग्रेनो वेस्ट और नॉलेज पार्क क्षेत्र के लिए lifeline साबित होगी।