Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

भारी बारिश से क्षतिग्रस्त रूपवास बाइपास, ट्रैफिक पर रोक की माँग, प्राधिकरण का मरम्मत कार्य जारी

गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
top-news

भारी वर्षा के कारण रूपवास बाइपास (एनएच-91) सड़क के दोनों ओर (Left & Right Side) कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक को पत्र लिखकर रोक लगाने की माँग की हैं।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक  वर्क सर्किल-2 द्वारा पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि  रूपवास बाईपास पर एनएच-91 से डीएससी रोड को जाने वाले भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। जिससे की कोई घटना होने से बच सके, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा क्षतिग्रस्त रोड की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा हैं।

प्राधिकरण ने यह कदम भविष्य में किसी भी गंभीर दुर्घटना की संभावना को रोकने के लिए उठाया है। प्राधिकरण के द्वारा मरम्मत का कार्य तेज़ी से चल रहा है जल्दी ही रोड को दुरुस्त कर दिया जाएगा। जिसके बाद वाहनों की आवाजाही सामान्य कर दी जाएगी।