Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री ● UP विधानसभा चुनाव 2027: मेरठ में सपा-कांग्रेस गठबंधन की चर्चाओं से बढ़ी टिकट दावेदारों की बेचैनी ● ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए प्राधिकरण अलर्ट, सीईओ के निर्देश पर फील्ड में डटी रहीं टीमें

Greater Noida: समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक! भाजपा पर साधा निशाना, विकास के मुद्दे पर जोर

Greater Noida: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के जिला कार्यालय पर रविवार को आयोजित मासिक बैठक में भाजपा सरकार (BJP Government) पर जमकर निशाना साधा गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सुधीर तोमर ने किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फकीर चंद नागर ने कहा कि भाजपा शासन में जनता की अनदेखी की जा रही है। गरीब, किसान, मजदूर और व्यापारी सभी परेशान हैं लेकिन सरकार केवल राजनीतिक लाभ (Political Benefit) के लिए जनता को गुमराह कर रही है।
top-news

Greater Noida: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के जिला कार्यालय पर रविवार को आयोजित मासिक बैठक में भाजपा सरकार (BJP Government) पर जमकर निशाना साधा गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष फकीर चंद नागर ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव सुधीर तोमर ने किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए फकीर चंद नागर ने कहा कि भाजपा शासन में जनता की अनदेखी की जा रही है। गरीब, किसान, मजदूर और व्यापारी सभी परेशान हैं लेकिन सरकार केवल राजनीतिक लाभ (Political Benefit) के लिए जनता को गुमराह कर रही है।


पूर्व जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पिछड़ों और दलितों के हक छीनने का काम कर रही है और आरक्षण (Reservation) खत्म करने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा कि यह तानाशाही सरकार आम जनता की आवाज सुनने को तैयार नहीं है। जनता महंगाई और बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रही है लेकिन सरकार का ध्यान केवल सत्ता पर काबिज रहने पर है।


वहीं, जिलाध्यक्ष महासचिव सुधीर तोमर ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही ऐसी पार्टी है जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और विकास (Development) को आगे बढ़ाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यकों और शोषित वर्ग की आवाज बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और योजनाओं को साझा करें।


बैठक में कृष्णा चौहान, देवेन्द्र अवाना, देवेन्द्र टाइगर, मेहंदी हसन, नवीन भाटी, रोहित मत्ते गुर्जर, राजेश रोही, यूनुस प्रधान, हुकुम सिंह भारती, शशि यादव, सुनीता यादव, अजय चौधरी, मांगेलाल गौतम, गजेन्द्र यादव, सुभाष भाटी, शौकत अली चेची, हरवीर प्रधान समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि आने वाले चुनाव (Upcoming Elections) में भाजपा की नीतियों के खिलाफ जनता को जागरूक किया जाएगा और सपा (SP) की विचारधारा को हर गांव और हर गली तक पहुंचाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *