Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में अवैध पटाखा फैक्ट्री का खुलासा, डेढ़ हजार किलो विस्फोटक बरामद

Greater Noida: थाना दादरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव बोडाकी स्थित एक निर्माणाधीन मकान से अवैध पटाखा फैक्ट्री (illegal firecrackers factory) का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 1,500 किलो विस्फोटक (explosives) बरामद किया। इसके अलावा पटाखा बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए हैं। गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) क्षेत्र में पटाखों के निर्माण और बिक्री पर रोक लगी हुई है।
top-news

Greater Noida: थाना दादरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव बोडाकी स्थित एक निर्माणाधीन मकान से अवैध पटाखा फैक्ट्री (illegal firecrackers factory) का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 1,500 किलो विस्फोटक (explosives) बरामद किया। इसके अलावा पटाखा बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए हैं। गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) क्षेत्र में पटाखों के निर्माण और बिक्री पर रोक लगी हुई है।


थाना प्रभारी अरविंद कुमार के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में रामलखन, आजाद और राजेंद्र शामिल हैं। ये तीनों अलग-अलग जिलों से आकर यहां पटाखे बना रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपियों ने महज एक सप्ताह पहले ही इस अवैध कारोबार की शुरुआत की थी। पुलिस को मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।


पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए 1,500 किलो विस्फोटक में से लगभग 1,000 किलो अनार (anar crackers) हैं। यह पटाखा मार्केट में सबसे ज्यादा डिमांड में रहता है। प्रतिबंध के बावजूद इनकी चोरी-छिपे मैन्युफैक्चरिंग (illegal manufacturing) की जा रही थी और इन्हें अधिक दामों पर बेचा जा रहा था। पुलिस का कहना है कि यह जब्ती त्योहारों से पहले बड़े हादसे की आशंका को टालने में मददगार साबित हुई है।


आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह अवैध पटाखे न सिर्फ नोएडा बल्कि गाजियाबाद, बुलंदशहर, हापुड़ और आस-पास के जिलों में सप्लाई किए जाने थे। इससे साफ है कि यह एक बड़ा नेटवर्क है जो दिल्ली-एनसीआर में बैन के बावजूद सक्रिय है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।